Wednesday, 30 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix Trending: कपिल शर्मा से ‘शक’ तक, बुधवार को इन 10 शोज ने मचाई धूम, देखें पूरी लिस्ट

ओटीटी लवर्स के लिए नेटफ्लिक्स पर हर तरह के जोनर का कंटेंट है, ऐसे में आइए जानते हैं, बुधवार को वो 10 वेब सीरीज और शोज जो ट्रेंड कर रहे हैं.

Netflix Trending: ओटीटी की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ नया ट्रेंड करता रहता है. बुधवार को नेटफ्लिक्स पर भी कई शोज और वेब सीरीज का जलवा देखने को मिल रहा है. कॉमेडी, रियलिटी शो, रोमांस से लेकर मिस्ट्री और एक्शन-थ्रिलर तक, अलग-अलग जॉनर के कंटेंट ने दर्शकों का ध्यान खींचा है. आइए जानते हैं बुधवार को नेटफ्लिक्स पर कौन से 10 शोज और वेब सीरीज ट्रेंड कर रहे हैं.  

'द कपिल शर्मा शो सीजन 5'

कपिल शर्मा एक बार फिर अपनी पुरानी टीम के साथ दर्शकों को हंसाने लौटे हैं. शो में नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह नजर आ रहे हैं. सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा भी अपने मजेदार अंदाज से रंग जमा रहे हैं. पहले एपिसोड में 'दृश्यम 3' की स्टारकास्ट अजय देवगन और श्रिया सरन पहुंची थी. यही एपिसोड बुधवार को नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है.

---Advertisement---

'शक'

परिणीति चोपड़ा, जेनिफर विंगेट और ताहिर राज भसीन स्टारर 'शक' मिस्ट्री और थ्रिल से भरपूर सीरीज है. कहानी एक बच्ची के हॉस्पिटल से गायब होने और सात साल तक उसकी तलाश के इर्द-गिर्द घूमती है. सात एपिसोड की यह सीरीज नंबर 2 पर है.

'चुंबक'

नीना गुप्ता, सुमीत व्यास, सुमीत राघवन, देवेन भोजानी, संदीपा धर और अर्जुन बिजलानी की 'चुंबक' दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. मुंबई की एक कॉलोनी में रहने वाले पांच परिवारों की कहानी पर बनी यह फैमिली कॉमेडी सीरीज नंबर 3 पर ट्रेंड कर रही है.

---Advertisement---

'जाकिर खान: पापा यार'

स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान का नया शो 'पापा यार' भी दर्शकों के बीच चर्चा में है. अपनी जिंदगी के अनुभवों को हंसी और इमोशन के साथ पेश करने वाले जाकिर का यह शो नंबर 4 पर है.

'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2'

समय रैना का 'इंडियाज गॉट लेटेंट' लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. शो के पिछले एपिसोड में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, भुवन बाम और मुकेश छाबड़ा नजर आए थे. यह शो नंबर 5 पर ट्रेंड कर रहा है.

---Advertisement---

'ऑपरेशन सफेद सागर'

कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय एयरफोर्स के मिशन पर आधारित 'ऑपरेशन सफेद सागर' में सिद्धार्थ और जिमी शेरगिल जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. सीरीज आज नंबर 6 पर है.

'मुसाफिर कैफे'

विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना स्टारर यह रोमांटिक सीरीज अधूरी प्रेम कहानी दिखाती है. 'मुसाफिर कैफे' नंबर 7 पर ट्रेंड कर रही है.

---Advertisement---

'डबल इम्पैक्ट'

डांस रियलिटी कॉम्पिटिशन शो 'डबल इम्पैक्ट' के नए एपिसोड हर हफ्ते दर्शकों के बीच पहुंच रहे हैं. यह शो नंबर 8 पर है. जिसे दर्शकों का प्यार मिल रहा है.

'द फाइनल प्रॉब्लम'

स्पेनिश मिस्ट्री-सस्पेंस सीरीज 'द फाइनल प्रॉब्लम' में चार एपिसोड हैं. सीरीज में बेंजामिन बेसिल डिटेक्टिव के किरदार में नजर आते हैं. यह नंबर 9 पर ट्रेंड कर रही है.

---Advertisement---

'द जेंटलमैन'

गाए रिची की डार्क कॉमेडी और क्राइम सीरीज 'द जेंटलमैन' ने भी नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बना ली है. यह शो बुधवार को नंबर 10 पर है.

First published on: Sep 30, 2026 10:24 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola