Monday, 29 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix पर गर्दा उड़ा रही 2 घंटे 21 मिनट की ये एक्शन थ्रिलर, क्लाइमैक्स हिला देगा दिमाग

---विज्ञापन---

Netflix Number 1 Movie: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं, लेकिन कुछ ही कंटेंट ऐसे होते हैं जो आते ही दर्शकों के दिलों पर छा जाते हैं. इन दिनों एक ऐसी ही तमिल एक्शन-थ्रिलर फिल्म लगातार सुर्खियां बटोर रही है. रिलीज के कुछ ही दिनों में इसने नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में पहला स्थान हासिल कर लिया है और सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है.

कौनसी है फिल्म?

हम बात कर रहे हैं 'ब्लास्ट' (Blast) की, जो करीब 2 घंटे 21 मिनट लंबी एक्शन और सस्पेंस से भरपूर फिल्म है. सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब यह फिल्म 25 जून को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई और तभी से दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है. दमदार एक्शन, इमोशनल फैमिली ड्रामा और रोमांचक क्लाइमैक्स ने इसे ओटीटी पर मस्ट वॉच फिल्मों की लिस्ट में शामिल कर दिया है.

---Advertisement---

दमदार स्टारकास्ट से सजी है फिल्म

फिल्म में साउथ सिनेमा के अनुभवी अभिनेता अर्जुन सरजा मुख्य भूमिका में नजर आते हैं. उनके साथ अभिरामी और प्रीति मुकुंदन ने भी अहम किरदार निभाए हैं. तीनों कलाकारों की दमदार एक्टिंग फिल्म की सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही है. खासतौर पर अर्जुन सरजा का एक्शन अवतार दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है.

कैसी है फिल्म की कहानी?

अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो यह राजाराम नाम के एक पूर्व मार्शल आर्ट्स ट्रेनर के इर्द-गिर्द घूमती है. राजाराम अपनी पत्नी और बेटी के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहा होता है. वह अपनी बेटी को बचपन से ही मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग देता है ताकि जरूरत पड़ने पर वह अपनी सुरक्षा खुद कर सके. शुरुआत में कहानी एक सामान्य पारिवारिक ड्रामा जैसी लगती है, लेकिन धीरे-धीरे इसमें बड़े मोड़ आने शुरू हो जाते हैं.

---Advertisement---

कहानी में एक्शन, सस्पेंस और रोमांच का कॉम्बो

कहानी तब पूरी तरह बदल जाती है, जब एक ताकतवर कॉर्पोरेट समूह उनके परिवार की जिंदगी में दखल देता है. इसके बाद हालात इतने बिगड़ जाते हैं कि राजाराम और उसका परिवार अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ने पर मजबूर हो जाता है. इसके बाद शुरू होता है जबरदस्त एक्शन, सस्पेंस और रोमांच का सिलसिला, जो दर्शकों को आखिर तक बांधे रखता है.

क्लाइमैक्स है खतरनाक

फिल्म का क्लाइमैक्स इसकी सबसे बड़ी खासियत माना जा रहा है. आखिरी 20-25 मिनट में आने वाले ट्विस्ट कहानी को बिल्कुल नया मोड़ दे देते हैं और यही वजह है कि दर्शक फिल्म खत्म होने तक स्क्रीन से नजरें नहीं हटा पाते. अगर आपको एक्शन, थ्रिल और फैमिली इमोशन से भरपूर फिल्में पसंद हैं, तो 'ब्लास्ट' इस वीकेंड आपके लिए एक बेहतरीन ओटीटी चॉइस साबित हो सकती है.

---Advertisement---
First published on: Jun 29, 2026 02:17 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola