Thursday, 27 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Natalia Janoszek से पहले ये 7 विदेशी छोरियां Bigg Boss में आ चुकी हैं नजर

बिग बॉस 19 ने टीवी और जियो हॉटस्टार पर दस्तक दे दी है। शो ने आते ही दर्शकों का ध्यान भी खींचना शुरू कर दिया है। इस सीजन में 16 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री की है, जिसमें एक विदेशी बाला भी हैं। ये कोई और नहीं बल्कि नतालिया जानोसजेक हैं।

बिग बॉस 19 ने टीवी और जियो हॉटस्टार पर दस्तक दे दी है। शो ने आते ही दर्शकों का ध्यान भी खींचना शुरू कर दिया है। इस सीजन में 16 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री की है, जिसमें एक विदेशी बाला भी हैं। ये कोई और नहीं बल्कि नतालिया जानोसजेक हैं।

बता दें कि नतालिया जानोसजेक जिनका रियल नाम नतालिया मैग्डेलेना जानोसजेक है, वह पोलैंड की रहने वाली हैं। वह फेमस एक्ट्रेस, सिंगर और टीवी पर्सनैलिटी भी हैं। उन्हें पठान और वॉर 2 जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है। आपको बता दें कि नतालिया के अलावा कई विदेशी छोरियां हैं, जो बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं।

---Advertisement---

कनाडाई डांसर नोरा फतेही को बिग बॉस 9 में देखा गया था। वह शो में बतौर वाइल्ड कार्ड नजर आई थीं। इस शो के बाद नोरा को इंडिया में इस कदर पॉपुलैरिटी मिली कि वह आज इंडिया की सक्सेसफुल एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं।

इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक सर्बिया की रहने वाली हैं। उन्हें बिग बॉस सीजन 8 में देखा गया था। शो में उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं था लेकिन वह लोगों के बीच काफी चर्चा में आ चुकी थीं।

---Advertisement---

स्वीडन की एक्ट्रेस एली अवराम पहली बार अपनी फिल्म मिकी वायरस से चर्चा में आई थीं। इसके बाद उन्हें 2013 में बिग बॉस 7 में देखा गया था। एली जब शो में आई थीं तब उन्हें कैटरीना कैफ की फोटो कॉपी बताया जाता था। लोगों का कहना था कि उनका चेहरा एक्ट्रेस से काफी मिलता है।

एक्ट्रेस सनी लियोनी को बिग बॉस सीजन 5 में देखा गया था। उस वक्त एडल्ट स्टार रहीं सनी स्पेशियली बिग बॉस के लिए इंडिया में आई थीं। शो में उनकी पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा रही थी। यही नहीं शो के दौरान ही फिल्ममेकर महेश भट्ट ने एक्ट्रेस को अपनी फिल्म जिस्म 2 के लिए साइन कर लिया था।

---Advertisement---

इसमें पहला नाम बेवॉच एक्ट्रेस पामेला एंडरसन का है, जो साल 2010 में इंडिया आई थीं और बिग बॉस सीजन 4 का हिस्सा बनी थीं। हालांकि शो में पामेला सिर्फ 3 दिन ही रही थीं लेकिन इन तीन दिनों में उन्होंने मेकर्स से मोटी रकम वसूली थी। पामेला को बिग बॉस का अब तक का सबसे महंगा गेस्ट बताया जाता है।

जर्मनी की एक्ट्रेस और मॉडल क्लाउडिया सिएसला को बिग बॉस सीजन 3 में देखा गया था। उस सीजन को अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया था। क्लाउडिया को बिग बॉस में काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके बाद उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म खिलाड़ी 786 का आइटम सॉन्ग 'फायर ब्रिगेड' किया था, जो काफी हिट हुआ था। 

---Advertisement---
First published on: Aug 26, 2025 06:01 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola