---विज्ञापन---
‘राम कपूर की आदत है लोगों को किस करने की’, टीवी एक्टर नमन शॉ का चौंकाने वाला खुलासा, बयां किया 2006 का किस्सा
Naman Shaw speaks on 2006 kiss from co-star Ram Kapoor: मशहूर टीवी एक्टर राम कपूर इन दिनों रियलिटी शो 'लॉकअप सीजन 2' में नजर आ रहे हैं. यहां अपने अजीब व्यवहारों से राम लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं. उनपर कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं. शो के दौरान अपने को-स्टार को किस कर देने की आदत के चलते राम कपूर की काफी आलोचना हुई है. इस बीच टीवी एक्टर नमन शॉ ने उन्हें लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने बताया कि राम कपूर का ऐसा व्यवहार वो झेल चुके हैं और इसकी वजह से उनपर भी सवाल उठने लगे थे.
राम कपूर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
रियलिटी शो 'लॉकअप 2' से लगातार राम कपूर की आलोचना हो रही है. शो के दौरान अबतक राम अपने साथी कंटेस्टेंट्स, खासकर महिलाओं को किस करते नजर आ चुके हैं. इस बीच हाल ही में नमन शॉ ने भी 'टाइम्स ऑफ इंडिया' को दिए एक हालिया इंटरव्यू में चौंकाने वाला खुलासा किया.
'राम की लोगों को किस करने की आदत है'
बता दें नमन शॉ ने राम के साथ 'कसम से' सीरियल में काम किया है. नमन शॉ ने बताया कि कैसे सेट पर राम के उन्हें किस करने की वजह से सालों उनकी सेक्सुअलिटी को लेकर सवाल उठाए गए. इंटरव्यू में नमन ने बताया कि राम की लोगों को किस करने की 'आदत' है. उन्हें इससे भी फर्क नहीं पड़ता कि सामने लड़का है या लड़की.
राम लपूर ने नमन शॉ को किया था किस
नमन ने साल 2006 का किस्सा याद किया और बताया कि एकता कपूर के टीवी शो 'कसम से' के सेट पर मीडिया से बातचीत के दौरान एक पत्रकार आया था, क्योंकि शो बहुत पॉपुलर हो रहा था. वैनिटी वैन के अंदर राम का इंटरव्यू लेते समय पत्रकार ने पूछा कि को-स्टार के तौर पर नमन के बारे में उनकी क्या राय है? जवाब में, राम कपूर ने नमन को पास खींचा, उनके गाल पर किस किया और कहा, 'मुझे नमन बहुत पसंद है. वो एक बेहतरीन एक्टर है.’
परेशान हो गए थे नमन शॉ
नमन ने बताया कि राम कपूर की इस हरकत को अगले दिन जरूरत से ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया था. अखबारों में हेडलाइन छपीं, जिनमें पूछा गया था, 'क्या राम कपूर और नमन के बीच नजदीकियां बढ़ गई हैं'? इसकी वजह से चैनल और शो से जुड़े सभी लोग परेशान हो गए थे, क्योंकि शो अच्छा चल रहा था. हालांकि, बाद में एक और आर्टिकल में स्थिति साफ कर दी गई.
सेक्सुअलिटी को लेकर उठे सवाल
इसके बाद भी एक्टर की सेक्सुअलिटी के बारे में सवाल पूछे जाते रहे. नमन ने कहा, 'मेरा परिवार भी काफी परेशान और चिंतित हो गया था. मुझे भी काफी समय तक इस बात से परेशानी हुई, क्योंकि अचानक लोग मुझ पर सवाल उठाने लगे. मुझसे पूछने लगे, 'क्या तुम गे हो? नमन ने कहा कि वे इंडस्ट्री में तब नए थे और इन सब चीजों का सामना करना उनके लिए काफी मुश्किल था.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.