Saturday, 10 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

मदीना में दूल्हा बने ‘मिस्टर फैजू’, लाल जोड़े में दिखीं बेगम, निकाह की तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल!

Mr Faisu Marriage: सोशल मीडिया पर अपनी धाक जमाने वाले मशहूर कंटेंट क्रिएटर 'मिस्टर फैजू' की जिंदगी में नई शुरुआत हो गई है. फैजू ने निकाह कर अपना हमसफर चुन लिया है. जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसपर फैंस प्यार लुटा रहे हैं.

मशहूर कंटेंट क्रिएटर मिस्टर फैजू ने अपनी नई जिंदगी की तरफ पहला कदम बढ़ा दिया है, उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसने लोगों को खुश कर दिया है, दरअसल फैजू ने अपने निकाह की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं हैं, जिसमें उन्होंने अपनी बेगम की खूबसूरत झलक भी दिखाई, जिसे देखकर यूजर नए जोड़े को ढेरों दुआएं दे रहा है.  

सोशल मीडिया पर मची हलचल

सोशल मीडिया पर 33.5 मिलियन की जबरदस्त फैन फॉलोइंग लिए हुए मिस्टर फैजू ने आखिरकार अपने हमसफर का हाथ थाम लिया है. मिस्टर फैजू उर्फ फैसल शेख ने निकाह सऊदी अरब के पवित्र शहर मदीना में किया है. निकाह की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई. वहीं, फैंस उनकी बेगम की पहली झलक देखकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं.

---Advertisement---

दूल्हे राजा बने मिस्टर फैजू

मिस्टर फैजू ने अपने निकाह के लिए ट्रेडिशनल लुक चुना. सामने आई तस्वीरों में वह सफेद रंग की शेरवानी और मैचिंग पगड़ी पहने नजर आ रहे हैं. इस खास मौके पर उनके चेहरे की खुशी देखते ही बन रही है. वहीं, उनकी दुल्हन लाल और सफेद रंग के खूबसूरत जोड़े में दिखाई दे रही हैं. मांग टीका पहने दुल्हन का लुक भी काफी शानदार लग रहा है. दोनों की जोड़ी तस्वीरों में बेहद प्यारी नजर आ रही है.

मदीना में हुआ निकाह, परिवार भी रहा साथ

फैजू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर निकाह की कई तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें उनके परिवार के सदस्य भी नजर आ रहे हैं. तस्वीरों में कहीं फैजू निकाहनामे पर साइन करते दिखाई दे रहे हैं, तो कहीं वह अपनी दुल्हन के साथ खूबसूरत पल बिताते नजर आ रहे हैं. मदीना जैसी पवित्र जगह पर निकाह करना उनके लिए बेहद खास रहा. यही वजह है कि उन्होंने इस पल को अपनी जिंदगी की सबसे खूबसूरत यादों में शामिल किया है.

---Advertisement---

फैजू की बेगम की दिखी पहली झलक

शादी की तस्वीरों के साथ फैजू ने अपनी पत्नी की पहली झलक तो फैंस को दिखा दी है, लेकिन अभी तक उनके नाम का खुलासा नहीं किया है. ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस के बीच उनकी दुल्हन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है. हर कोई जानना चाहता है कि आखिर मिस्टर फैजू की बेगम का नाम क्या है और वह कौन हैं. फिलहाल, उनकी बेगम की पहचान को लेकर कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है.

निकाह के बाद फैजू ने कही दिल छू लेने वाली बात

मिस्टर फैजू ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि एक सपने के सच होने के लिए वह अल्लाह के शुक्रगुजार हैं. मदीना के खूबसूरत शहर में निकाह और साथ में पूरा परिवार होना उनके लिए ऐसी नेमत है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. उन्होंने आगे लिखा कि जब दोनों अपनी जिंदगी के इस खूबसूरत सफर की शुरुआत कर रहे हैं, तो फैंस उन्हें अपनी दुआएं दें.

---Advertisement---

फैंस ने तस्वीरों पर लुटाया प्यार

फैजू की इन तस्वीरों ने उनके फैंस को खुश कर दिया है. यूजर उन्हें और उनके हमसफर को आने वाले नए जीवन के लिए ढेरों दुआएं दे रहे हैं.

First published on: Oct 10, 2026 04:33 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola