---विज्ञापन---
इकलौते बेटे का चेहरा भी नहीं देख पाया ये बॉलीवुड स्टार, पत्नी ने कर ली दूसरी शादी, महज 45 वर्ष की उम्र में गंवाई जान
Bollywood Actor: बॉलीवुड के इस सुपरस्टार को आप इंडस्ट्री के सबसे बदनसीब कलाकार भी कह सकते हैं. बड़े पर्दे पर इस एक्टर ने अपनी अदाकारी से हर किसी को दीवाना बनाया. अपने काम से बड़े-बड़े स्टार्स को टक्कर दी. लेकिन खुद की पर्सनल लाइफ हमेशा विवादों में रही. तीन शादियां रचाईं, लेकिन अपने इकलौते बेटे का चेहरा भी नहीं देख पाए. चलिए जानते हैं कि यहां किसकी बात हो रही है.
हिंदी सिनेमा का दिग्गज
हम बात कर रहे हैं हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर विनोद मेहरा की, जिन्होंने 70-80 दशक के फिल्मों में मुख्य रूप से काम किया और खूब पॉपुलैरिटी हासिल की. विनोद मेहरा अपनी सरल, सौम्य और शांत अंदाज के लिए जाने जाते थे.
चाइल्ड आर्टिस्ट से की शुरुआत
फिल्मों में विनोद ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपना करियर शुरू किया था. साल 1958 में फिल्म 'रागिनी' में से उन्होंने अपना डेब्यू किया, जहां उन्होंने किशोर कुमार के बचपन के किरदार को निभाया था. इसके बाद साल 1971 में आई फिल्म 'एक थी रीता' से उन्होंने बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया, जो सुपरहिट रही.
बेहद ही सरल, शालीन और आकर्षक थे विनोद मेहरा
बेहद लोकप्रिय, शालीन और आकर्षक विनोद महरा ने 1970 और 1980 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और अपनी अमिट छाप छोड़ी. उनके मासूम चेहरे, शांत स्वभाव और सहज एक्टिंग के कारण आज भी फैंस उन्हें याद करते हैं.
रेखा से जुड़ा नाम
फिल्मी दुनिया में विनोद मेहरा ने खूब नाम कमाया, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ अक्सर विवादों में रही. एक्टर का इंडस्ट्री की कई मशहूर अदाकाराओं संग नाम जुड़ा. मशहूर अदाकारा रेखा संग भी उनके प्यार के चर्चे रहे.
रचाई तीन शादियां
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विनोद मेहरा ने तीन शादियां की थीं. पहली शादी मीना ब्रोका से हुई जो उनकी मां ने ही तय की थी. कुछ समय बाद उन्होंने उस समय की मशहूर अदाकारा बिंदिया गोस्वामी से भागकर शादी रचाई. हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए और विनोद खन्ना ने किरण मेहरा से शादी कर ली.
एकलौते बेटे का चेहरा देखना भी नहीं हुआ नसीब
विनोद मेहरा की तीसरी पत्नी किरण मेहरा से दो बच्चे हैं—एक बेटी सोनिया मेहरा और एक बेटा रोहन मेहरा. विनोद मेहरा के अचानक निधन के समय उनके दोनों बच्चे बहुत छोटे थे; उनकी बेटी सोनिया करीब पौने दो साल की थीं, जबकि उनके बेटे रोहन का जन्म उनके पिता की मृत्यु के सात महीने बाद हुआ था. ऐसे में एक्टर को अपने एकलौते बेटे का चेहरा देखना भी नसीब नहीं हुआ.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.