Thursday, 2 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Prime Video की टॉप 10 लिस्ट में 74 दिनों से छाई 8 एपिसोड की ये सीरीज, क्लाइमैक्स उड़ा देगा होश

---विज्ञापन---

Prime Video Trending Series: ओटीटी पर हर हफ्ते कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं. कुछ कंटेंट रिलीज होते ही सुर्खियां बटोर लेते हैं, जबकि कुछ कुछ ही दिनों में लोगों की नजरों से गायब हो जाते हैं. लेकिन एक वेब सीरीज ऐसी भी है, जो रिलीज के ढाई महीने बाद भी दर्शकों की पसंद बनी हुई है. यही वजह है कि यह लगातार 74 दिनों तक Prime Video की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बनाए रखने में सफल रही. फिलहाल यह सातवें नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

किस नंबर पर है सीरीज?

हम बात कर रहे हैं 8 एपिसोड वाली वेब सीरीज 'मटका किंग' की. अपनी दमदार कहानी और शानदार किरदारों की वजह से यह सीरीज लगातार चर्चा में बनी हुई है. IMDb पर इसे 7.1/10 की रेटिंग मिली है, जबकि Rotten Tomatoes पर इसे 75 प्रतिशत स्कोर हासिल हुआ है. यही कारण है कि रिलीज के काफी समय बाद भी दर्शक इसे बड़े मन से देख रहे हैं.

---Advertisement---

Prime Video की ट्रेंडिंग लिस्ट

Prime Video की मौजूदा ट्रेंडिंग लिस्ट में पहले स्थान पर 'ग्राम चिकित्सालय' है. इसके बाद 'राख', 'अलायंस इंडिया', 'ऑफ कैंपस', 'फ्रॉम', 'सी यू वर्क टुमॉरो' और सातवें नंबर पर 'मटका किंग' मौजूद है. इसके अलावा 'द पिरामिड स्कीम', 'एवरी ईयर आफ्टर' और 'दुपहिया' भी टॉप 10 में शामिल हैं.

क्या है कहानी?

'मटका किंग' की कहानी 1964 से 1975 के बीच के मुंबई पर आधारित है. सीरीज के केंद्र में बृज भट्टी नाम का एक मेहनती कॉटन व्यापारी है, जो हालात बदलने के लिए एक ऐसा कदम उठाता है जिससे पूरे शहर में हलचल मच जाती है. वह एक एक्स सैनिक और एक अमीर परिवार की विधवा के साथ मिलकर 'मटका' नाम का जुए का नया खेल शुरू करता है.

---Advertisement---

कैसे खेल की बढ़ी पॉपुलैरिटी?

शुरुआत में यह सिर्फ एक खेल लगता है, लेकिन धीरे-धीरे इसकी पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ जाती है कि यह आम लोगों के बीच पैसों की नई व्यवस्था जैसा रूप ले लेता है. इस खेल से अमीर और रसूखदार लोगों का दबदबा भी चुनौती के घेरे में आ जाता है. यहीं से कहानी में लगातार नए मोड़ आते हैं, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखते हैं.

74 दिनों से बना है सीरीज का क्रेज

इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सिर्फ जुए की कहानी नहीं सुनाती, बल्कि उस दौर की राजनीति, समाज, ताकत, लालच और पैसे के बदलते खेल को भी रोचक अंदाज में पेश करती है. दमदार अभिनय, पीरियड सेटिंग और हर एपिसोड के सस्पेंस ने 'मटका किंग' को दर्शकों की पसंदीदा सीरीज बना दिया है. यही वजह है कि 74 दिनों बाद भी इसका क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा.

---Advertisement---
First published on: Jul 02, 2026 02:05 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola