---विज्ञापन---
The Family Man Season 4 को लेकर आया बड़ा अपडेट, OTT पर जल्द ही लौटेगी ‘श्रीकांत तिवारी’ की कहानी
The Family Man 4: पॉपुलर वेब सीरीज The Family Man के आगे की कहानी जानने को हर कोई उत्सुक हैं. Season 3 खत्म होने के बाद भी श्रीकांत तिवारी की कहानी अभी बाकी है. मेकर्स ने साफ कर दिया है कि 'द फैमिली मैन सीजन 3' का अंत जानबूझकर अधूरा छोड़ा गया था और इसकी पूरी कहानी अब सीजन 4 में दिखाई जाएगी.
The Family Man 4
मनोज बाजपेयी स्टारर सीरीज The Family Man के सीजन 4 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. सीरीज के क्रिएटर राज निदिमोरू ने पुष्टि की है कि श्रीकांत तिवारी की कहानी सीजन 3 पर खत्म होने वाली नहीं थी. उनकी टीम इसके चौथे सीजन की स्क्रिप्ट पर तेजी से काम कर रही है.
अभी खत्म नहीं हुई The Family Man की कहानी
Variety India से बात करते हुए राज निदिमोरू ने कहा कि उन्होंने शुरुआत से ही सीजन 3 और सीजन 4 को एक लंबी कहानी के दो हिस्सों के रूप में प्लान किया था. उन्होंने कहा कि कई दर्शकों को लगा कि सीजन 3 बीच में ही खत्म हो गया, लेकिन उनके मुताबिक मुख्य कहानी अपने तय मुकाम तक पहुंच चुकी थी. सिर्फ श्रीकांत तिवारी का सफर बाकी था, जिसे अब अगले यानी सीजन में आगे बढ़ाया जाएगा.
श्रीकांत तिवारी की वापसी
इससे साफ होता है कि सीजन 4 की कहानी और भी दमदार और शानदार होने वाली है. इस सीजन में एक बार फिर मनोज बाजपेयी ने श्रीकांत तिवारी के किरदार में नजर आएंगे.
सीरीज में शामिल कलाकार
मनोज बाजपेयी के अलावा इस सीरीज में प्रियामणि, शारिब हाशमी, आश्लेषा ठाकुर, वेदांत सिन्हा, श्रेया धनवंतरी, दर्शन कुमार, सीमा बिस्वास, विपिन शर्मा, गुल पनाग, सुंदीप किशन और दलीप ताहिल लीड रोल में हैं. वहीं इसके तीसरे सीजन में जयदीप अहलावत की एंट्री ने भी दर्शकों का खूब ध्यान खींचा.
प्राइम वीडियो की सुपरहिट सीरीज
द फैमिली मैन की कहानी कहानी सुमन कुमार और राज एंड डीके ने मिलकर लिखी है, जबकि डायलॉग सुमित अरोड़ा ने लिखे हैं. प्राइम वीडियो की इस सीरीज का हर सीजन सुपरहिट साबित हुआ है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.