---विज्ञापन---
Madhuri Dixit का सबसे बोल्ड गाना, 34 साल बाद भी है सुपरहिट
Madhuri Dixit Song: धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक ऐसी फिल्में और गाने दिए हैं, जो आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं. 'डोला रे डोला', 'मार डाला', 'गोरे-गोरे गालों पर है काला-काला तिल', एक दो तीन चार..’ जैसे कई सुपरहिट सॉन्ग ऐसे हैं, जो आज भी खूब पसंद किए जाते हैं. लेकिन आज हम आपको उनका 34 साल पुराने सबसे बोल्ड सॉन्ग के बारे में बता रहे हैं.
माधुरी दीक्षित का सुपरहिट गाना
अपने रिलीज के वक्त ये गाना काफी पॉपुलर हुआ था और आज भी खूब पसंद किया जाता है. हाल ही में आई फिल्म धुरंधर 2 में भी इसकी धुन सुनने को मिली थी. माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के इस गाने को सुनते ही सबके पैर थिरकने लगते हैं.
कौनसा गाना?
हम बात कर रहे हैं अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित पर फिल्माए गाने ‘धक धक करने लगा’ की, जो साल 1992 की सुपरहिट फिल्म 'बेटा' का है. पहले ये गाना फिल्म में शामिल नहीं होने वाला था. इस गाने को मेकर्स ने सरोज खान की शर्तों पर शूट किया था, क्योंकि यह लास्ट मिनट पर फिल्म में एड किया गया और सबसे पॉपुलर बन गया.
उदित नारायण और अनुराधा पौडवाल ने दी आवाज
इस पॉपुलर सॉन्ग को सिंगर उदित नारायण और अनुराधा पौडवाल ने गाया है. दोनों की आवाज के जादू ने हर किसी का दिल जीत लिया. इसका म्यूजिक आनंद-मिलिंद ने डायरेक्ट किया था और लिरिक्स समीर अंजान ने लिखे थे.
धुरंधर 2 में भी शामिल
हाल ही में आई फिल्म धुरंधर 2 में भी इस गाने की धुन सुनने को मिली. जब जसकीरत को एक जेल से दूसरे जेल में शिफ्ट किया जाता है, तब ये गाना फिल्म में बजता है और जसकीरत को भारतीय खुफिया एजेंसी उठा ले जाती है.
लास्ट मिनट फिल्म में एड किया गया गाना
हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आई अपनी फिल्म 'मां-बहन' के प्रमोशन के लिए पहुंची माधुरी ने 'धक-धक' गाने से जुड़ा किस्सा बताया था. उन्होंने कहा था, "ये गाना लास्ट मिनट फिल्म में एड किया गया था और मुझे जाना था आउटडोर जाना था दूसरे शूट के लिए. इंदर कुमार मेरे पास आए और उन्होंने कहा कि आपको ये गाना करके जाना है, क्योंकि फिल्म रिलीज होने वाली है. मैंने उन्हें कहा कि मैं आपके लिए सेकंड शिफ्ट कर लूंगी." फिर बाद में एक्ट्रेस ने ये गाना पूरा किया था.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.