Friday, 10 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

अच्छा हुआ पीछा छूटे… गौरव के सपोर्ट में श्रेया कालरा, आकांक्षा को दी बद्दुआ, बोलीं- ‘भगवान ऐसी पत्नी किसी को न दे’

---विज्ञापन---

Lock Upp 2: रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में हर दिन नए विवाद देखने को मिल रहे हैं. कंटेस्टेंट्स के बीच बढ़ती तकरार शो को लगातार सुर्खियों में बनाए हुए है. इस बार चर्चा का कारण बनी हैं श्रेया कालरा, जिन्होंने आकांक्षा चमोला को लेकर कुछ ऐसे बयान दिए हैं, जिनकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है.

शो में गौरव की धांसू एंट्री

हाल ही में टीवी एक्टर गौरव खन्ना अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला का हौसला बढ़ाने के लिए शो में पहुंचे थे. गौरव की एंट्री से आकांक्षा काफी भावुक और खुश नजर आईं. हालांकि, घर के कुछ सदस्यों को उनका आना पसंद नहीं आया और इसके बाद माहौल एक बार फिर गरमा गया.

---Advertisement---

गौरव के सपोर्ट में आईं श्रेया

अब शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में श्रेया कालरा, शिल्पा शिंदे के साथ बैठकर आकांक्षा चमोला के बारे में बात करती नजर आती हैं. बातचीत के दौरान श्रेया काफी गुस्से में दिखाई देती हैं और आकांक्षा पर तीखा निशाना साधती हैं.

क्या बोलीं श्रेया कालरा?

वीडियो में श्रेया कहती हैं कि गौरव खन्ना बहुत भाग्यशाली हैं कि उनका आकांक्षा से पीछा छूट गया. इतना ही नहीं, उन्होंने आकांक्षा के लिए आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल भी किया. इसके बाद श्रेया ने गौरव खन्ना के करियर का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियों पर भी सवाल उठाए गए, जो उन्हें बिल्कुल सही नहीं लगा.

---Advertisement---

सोशल मीडिया पर आई रिएक्शन्स की बाढ़

बात यहीं नहीं रुकी. वीडियो के आखिर में श्रेया हाथ जोड़कर कहती हैं, 'ऐसी पत्नी भगवान किसी को ना दे भाई.' उनका यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने श्रेया कालरा की भाषा और उनके निजी टिप्पणियों पर नाराजगी जताई है. लोगों का कहना है कि गेम के दौरान किसी की निजी जिंदगी पर इस तरह की टिप्पणी करना सही नहीं है. वहीं, कुछ लोग श्रेया के बयान का समर्थन करते हुए भी नजर आए. ऐसे में इस मुद्दे पर फैंस दो हिस्सों में बंटे दिखाई दे रहे हैं.

फैंस को अलगे एपिसोड का इंतजार

फिलहाल, गौरव खन्ना की ओर से श्रेया के इस बयान पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है, लेकिन इतना तय है कि 'लॉक अप 2' का यह विवाद आने वाले दिनों में शो की सबसे चर्चित घटनाओं में शामिल हो सकता है. अब देखना होगा कि वीकेंड एपिसोड में इस पूरे मामले पर कोई चर्चा होती है या नहीं.

---Advertisement---
First published on: Jul 10, 2026 02:41 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola