Friday, 10 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Lock Upp 2: शिवांगी जोशी को धोखा दे रहे थे कुशाल टंडन? ‘लॉक अप 2’ में इस कंटेस्टेंट ने खोली सारी पोल

---विज्ञापन---

Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स का शो 'लॉक अप 2' इन दिनों इंटरनेट पर बवाल काट रहा है, शो में कंटेस्टेंट के जीवन से जुड़े राज हर दिन उजागर हो रहे हैं, कभी आकांक्षा चमोला तो कभी राम कपूर अब शिवांगी जोश के पास्ट से ऐसा राज खुला है, जिसने हर किसी हैरान कर दिया है, इस टॉपिक पर शिवांगी ने कभी कैमरे के सामने आकर बात नहीं की, लेकिन अब लॉक अप से इस कंटेस्टेंट ने पुराने राज से पर्दा उठाया है.

रियलिटी शो में खुलासा

रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में आए दिन नए खुलासे और चौंकाने वाले दावे देखने को मिल रहे हैं. इस बार शो की कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने ऐसा किस्सा सुनाया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. श्रेया ने दावा किया कि एक समय ऐसा था जब कुशाल टंडन उन्हें लगातार मैसेज कर रहे थे, जबकि उस दौरान उनके और शिवांगी जोशी के रिलेशनशिप की चर्चाएं चल रही थीं.

---Advertisement---

शो में खुला शिवांगी का सबसे बड़ा राज

शो के हालिया एपिसोड में श्रेया, शिल्पा शिंदे से बातचीत कर रही थीं. इसी दौरान उन्होंने बताया कि वह एक बार शिवांगी जोशी के एक टीवी शो के प्रमोशनल शूट का हिस्सा थीं. शूट खत्म होने के बाद उन्हें कुशाल टंडन का मैसेज आया. उस समय श्रेया खुद भी एक रिलेशनशिप में थीं और उन्हें यह नहीं पता था कि कुशाल और शिवांगी के बीच भी कुछ चल रहा है.

किसने किया ये खुलासा?

श्रेया ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने सामान्य बातचीत की, लेकिन जल्द ही उन्हें कुछ अजीब महसूस हुआ. इसी वजह से उन्होंने बातचीत को आगे नहीं बढ़ाया. बाद में जब उनकी मुलाकात शिवांगी से हुई तो उन्हें पता चला कि मामला कुछ और ही है.

---Advertisement---

क्या सच्चाई आई सामने?

श्रेया के मुताबिक, शिवांगी ने उनसे कहा कि कुशाल ने बताया है कि श्रेया ने उन्हें पहले मैसेज किया था. यह सुनकर श्रेया हैरान रह गईं. उन्होंने तुरंत अपना फोन शिवांगी को दे दिया और कहा कि वह पूरी चैट पढ़ लें ताकि सच्चाई सामने आ सके. श्रेया का दावा है कि चैट पढ़ने के बाद साफ हो गया कि उन्होंने कभी भी कुशाल से फ्लर्ट नहीं किया था और न ही बातचीत की शुरुआत उनकी तरफ से हुई थी.

किसने दिया किसको धोखा?

बातचीत के दौरान शिल्पा शिंदे ने पूछा कि क्या चैट पढ़ने के बाद शिवांगी भावुक हो गई थीं. इस पर श्रेया ने कहा कि शूट खत्म होने के बाद शिवांगी सेट पर रोई थीं. उन्होंने यह भी दावा किया कि करीब तीन से पांच महीने बाद कुशाल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने ब्रेकअप का संकेत दिया था.

---Advertisement---

क्यों आए शिवांगी की आंखों में आंसू?

श्रेया ने आगे बताया कि बाद में उन्होंने शिवांगी से उनके पुराने रिश्ते को लेकर बात करने की कोशिश की, लेकिन शिवांगी ने इस विषय पर चर्चा करने से इनकार कर दिया और बात बदल दी. बता दें, कि कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी के रिश्ते की खबरें टीवी शो 'बरसातें- मौसम प्यार का' के दौरान सामने आई थीं.

दर्शकों को एंनटरटेंन कर रहा शो

हालांकि, दोनों कलाकारों ने कभी भी अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की. फिलहाल, 'लॉक अप 2' में श्रेया के इस दावे ने एक बार फिर दोनों के कथित रिश्ते और ब्रेकअप को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है. वहीं, इन दावों पर अब तक न तो कुशाल टंडन और न ही शिवांगी जोशी की ओर से कोई रिएक्शन सामने आए हैं.

---Advertisement---
First published on: Jul 10, 2026 01:39 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola