Tuesday, 14 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मैं वर्जिन हूं…’ कहकर शिल्पा शिंदे ने की शिवांगी जोशी की मिमिक्री, ‘लॉक अप 2’ में मचा बवाल

---विज्ञापन---

Lock Upp 2 controversy: रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' में हर दिन नया ड्रामा देखने को मिल रहा है. कभी कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी बहस होती है तो कभी मजाक सोशल मीडिया पर विवाद का कारण बन जाता है. इस बार शो के नए एपिसोड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी की मिमिक्री करती नजर आ रही हैं. इस दौरान शिल्पा की एक टिप्पणी ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है.

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

वायरल वीडियो में शिल्पा शिंदे, शिवांगी जोशी के बोलने के अंदाज की नकल उतारती दिखाई देती हैं. मिमिक्री करते हुए वह कहती हैं, 'अरे यार, मेरे पास तो कोई सीक्रेट ही नहीं है. कितना एक्ट करूं? मैं बहुत इनोसेंट हूं. मुझे कुछ नहीं चाहिए. मैं वर्जिन हूं. मैं शादी के बाद ही करूंगी.' शिल्पा की यह बात सुनकर पास बैठीं श्रेया कालरा हंसने लगती हैं.

---Advertisement---

श्रेया कालरा ने हर्षद चोपड़ा की मिमिक्री की

इसके बाद श्रेया अभिनेता हर्षद चोपड़ा की मिमिक्री करते हुए कहती हैं, 'शिवांगी, तुम क्या सोच रही हो?' फिर वह खुद ही शिवांगी के अंदाज में जवाब देती हैं, 'पता नहीं, लेकिन जब ये सीक्रेट रिवील होगा ना, तब मैं बहुत हंसूंगी, क्योंकि इसमें था ही कुछ नहीं,' दोनों की यह बातचीत अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

शिल्पा और श्रेया ने शिवांगी की मिमिक्री की

दरअसल, यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब शिल्पा और श्रेया ने कुछ दूरी पर खड़े शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा को आपस में बात करते देखा. दोनों ने उसी बातचीत को मजाकिया अंदाज में दोहराते हुए उनकी मिमिक्री शुरू कर दी. हालांकि, इस दौरान शिवांगी जोशी ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया और वह शांत नजर आईं.

---Advertisement---

सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स की आई बाढ़

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के मिले-जुले रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं. कुछ यूजर्स इसे सिर्फ मनोरंजन और मजाक बता रहे हैं, जबकि कई लोगों का कहना है कि किसी की निजी बातों या छवि को लेकर इस तरह की टिप्पणी करना सही नहीं है. इसी वजह से यह क्लिप लगातार चर्चा में बनी हुई है.

शिल्पा शिंदे और शिवांगी जोशी का मामला सुर्खियों में

बता दें, कि यह पहला मौका नहीं है जब शिल्पा शिंदे और शिवांगी जोशी का मामला सुर्खियों में आया हो. इससे पहले भी एक एपिसोड में कंट्रोलर की भूमिका निभाते हुए शिल्पा ने शिवांगी को हर्षद चोपड़ा से कम बात करने का निर्देश दिया था, जिस पर भी सोशल मीडिया पर काफी बहस हुई थी.

---Advertisement---

'लॉक अप सीजन 2' चर्चा में

बता दें, कि 'लॉक अप सीजन 2' शुरुआत से ही अपने विवादों, तीखी नोकझोंक और कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाले ड्रामे की वजह से चर्चा में बना हुआ है. शो में राम कपूर, धीरज धूपर, शिल्पा शिंदे, शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा और आकांक्षा चमोला जैसे कई चर्चित सितारे नजर आ रहे हैं.

First published on: Jul 14, 2026 03:02 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola