Tuesday, 14 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

मशहूर फिल्ममेकर का हुआ निधन, इंडस्ट्री ने खोया एक और दिग्गज

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक बार फिर मातम पसर गया है, जहां फेमस फिल्ममेकर ने 75 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है, उनके जाने से इंडस्ट्री में शोक की लहर है.

---विज्ञापन---

Nansun Shi Passed Away Jackie Chan Pay Tribute: मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है, जहां इंडस्ट्री की पॉपुलर फिल्म मेकर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है, उनके जाने से परिवार लोगों के साथ-साथ उनके करीबियों को गहरा सदमा लगा है, सेलेब्स सोशल मीडिया पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

कौन हैं वो दिग्गज?

हॉन्गकॉन्ग फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर फिल्म मेकर नानसुन शी का 75 साल की उम्र में निधन हो गया. बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार थीं और 13 जुलाई को अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर से एशियाई फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. कई बड़े सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. इनमें मार्शल आर्ट्स स्टार और अभिनेता जैकी चैन भी शामिल हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया है.

---विज्ञापन---

जैकी चैन ने शेयर किया भावुक पोस्ट

जैकी चैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नानसुन शी के साथ बिताए खास पलों की दो पुरानी तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने ऐसा कैप्शन लिखा, जिसने फैंस को भी भावुक कर दिया. जैकी ने लिखा, ‘नानसुन शी के जाने की खबर से मुझे बहुत दुख हुआ है. फिल्म इंडस्ट्री ने अपना एक और बड़ा सितारा खो दिया है.’

पोस्ट में लिखी दिल की बात

उन्होंने आगे लिखा, ‘वह बेहद ईमानदार, समर्पित और अपने काम के प्रति जुनूनी इंसान थीं. बड़ी बहन नानसुन, आपकी आत्मा को शांति मिले. हम आपको हमेशा याद रखेंगे.’ जैकी चैन का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी कमेंट्स के जरिए नानसुन शी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

जैकी चैन ने नानसुन शी को दी श्रद्धांजलि

दिलचस्प बात यह है कि जैकी चैन और नानसुन शी ने कभी किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया, लेकिन दोनों के बीच सालों पुराना सम्मान और गहरा रिश्ता था. यही वजह है कि नानसुन के निधन ने जैकी चैन को गहरा सदमा दिया. उनके अलावा हॉन्गकॉन्ग के मशहूर एक्शन स्टार डॉनी येन ने भी सोशल मीडिया पर दुख जताते हुए नानसुन शी को याद किया.

---विज्ञापन---

नानसुन शी हॉन्गकॉन्ग सिनेमा की सबसे प्रभावशाली निर्माता थीं

नानसुन शी को हॉन्गकॉन्ग सिनेमा की सबसे प्रभावशाली फिल्म निर्माताओं में गिना जाता था. उन्होंने मशहूर प्रोडक्शन कंपनी ‘फिल्म वर्कशॉप’ की स्थापना की थी और कई यादगार फिल्मों के निर्माण में अहम भूमिका निभाई. ‘इन्फर्नल अफेयर्स’, ‘ए बेटर टुमॉरो’ और ‘डिटेक्टिव डी’ जैसी सफल फिल्मों से उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर अपनी अलग पहचान बनाई.

फैंस के दिलों में हमेशा रहेंगी जिंदा

नानसुन शी का योगदान सिर्फ सफल फिल्में बनाने तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने हॉन्गकॉन्ग सिनेमा को वैश्विक पहचान दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनके निधन से फिल्म जगत ने एक ऐसी शख्सियत को खो दिया है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी. वहीं, जैकी चैन समेत कई सितारों की श्रद्धांजलि यह दिखाती है कि नानसुन शी सिर्फ एक सफल निर्माता ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री में सबकी सम्मानित और प्रिय हस्ती भी थीं.

---विज्ञापन---
First published on: Jul 14, 2026 03:35 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola