---विज्ञापन---
Lock Upp 2: मिड वीक एलिमिनेशन का ट्विस्ट, 2 कैदी होंगे रिहा, दोनों हैं स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट
Lock Upp 2 Mid Week Elimination: रियलिटी शो 'लॉक अप' में इस हफ्ते दर्शकों को बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे मुकाबला और भी दिलचस्प होता जा रहा है. लड़ाई, बहस और रणनीतियों के बीच अब मेकर्स ने मिड वीक एलिमिनेशन का तड़का लगा दिया है. इस बार एक नहीं, बल्कि दो कंटेस्टेंट्स का सफर बीच हफ्ते में ही खत्म होने वाला है.
कौन दो खिलाड़ी होंगे शो से बाहर?
मिली जीनकारी के अनुसार, इस हफ्ते डिपेंडेंट टीम के दो खिलाड़ी शो से बाहर होंगे. रिपोर्ट्स की मानें तो टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सूफी मोतीवाला का सफर यहीं खत्म हो सकता है. हालांकि, कुछ दूसरी रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सूफी के साथ माधुरी जैन भी एलिमिनेट हो सकती हैं. आखिरकार कौन शो से बाहर होगा, इसका खुलासा एपिसोड के टेलीकास्ट के बाद ही होगा.
दो टीमों में बांटे गए कंटेस्टेंट्स
इस सीजन में घर के अंदर कंटेस्टेंट्स को दो टीमों में बांटा गया है. कंट्रोलर और डिपेंडेंट. गेम के नियमों के मुताबिक डिपेंडेंट खिलाड़ियों को अपने कंट्रोलर की बात माननी होती है. मिड वीक एलिमिनेशन में कंट्रोलर्स से पूछा जाएगा कि वे किस डिपेंडेंट खिलाड़ी को घर से बाहर भेजना चाहते हैं और उसके पीछे क्या वजह है.
प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की धड़कन
प्रोमो वीडियो में भी इस ट्विस्ट की झलक देखने को मिली है. कंट्रोलर शिल्पा शिंदे ने शिवांगी जोशी पर शो में कम योगदान देने का आरोप लगाया. वहीं, श्रेया कालरा ने आकांक्षा चौधरी के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए उन्हें बदतमीज बताया. कंट्रोलर्स के आरोप सुनने के बाद डिपेंडेंट टीम के सदस्य भी हैरान नजर आए.
कंट्रोलर्स के निर्णय पर अटका फैसला
घर में इस समय कंट्रोलर टीम में शिल्पा शिंदे, धीरज धूपर, वरुण यादव उर्फ लैला, पामेला, श्रेया कालरा और माधुरी जैन शामिल हैं. वहीं, डिपेंडेंट टीम में आकांक्षा चौधरी, आकांक्षा चमोला, शिवांगी जोशी, सूफी मोतीवाला, हर्षद चोपड़ा और योगेश गेम खेल रहे हैं. अब कंट्रोलर्स का फैसला किस खिलाड़ी की किस्मत बदलता है, यह देखना दिलचस्प होगा.
मिड वीक एलिमिनेशन
मिड वीक एलिमिनेशन वाला यह हाई-वोल्टेज एपिसोड 15 जुलाई को टेलीकास्ट किया जाएगा. ऐसे में अगर आप 'लॉक अप' के फैन हैं, तो इस एपिसोड को मिस करना भारी पड़ सकता है, क्योंकि इसी में पता चलेगा कि आखिर जेल से रिहा होने वाले दो कैदी कौन हैं?
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.