Wednesday, 28 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Karwa Chauth Song: ‘चांद छुपा बादल में’ से लेकर ‘बोले चूड़ियां बोले कंगना’ तक, करवा चौथ पर घर-घर बजते हैं ये फिल्मी गाने

Karwa Chauth Songs: 29 अक्टूबर 2026 को देशभर में करवा चौथ का व्रत मनाया जाएगा. ऐसे में आज हम आपके लिए 7 ऐसे बॉलीवुड गानें लाए हैं, जो इस दिन खूब सुने जाते हैं.

29 अक्टूबर को देशभर में करवा चौथ का त्योहार मनाया जाएगा. इस दिन शादीशुदा महिला अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है. इसके बाद शाम को चांद को देखने के बाद महिलाएं अपने पति के हाथ से पानी पीकर व्रत तोड़ती हैं. हिंदी सिनेमा में इस त्योहार को बखूबी फिल्माया गया है. आज हम आपके लिए 7 ऐसे गानों की लिस्ट लेकर आए हैं, जो करवा चौथ के दिन खूब पसंद किए जाते हैं.

घर आजा परदेसी- दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995)

इस लिस्ट में पहला गाना फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ से है. गाना ‘घर आजा परदेसी’ करवा चौथ के त्योहार पर खूब सुना जाता है. इस गाने के बोल आनंद बख्शी ने लिखा. इसे गाया पामेला चोपड़ा और मनप्रीत कौर ने है.

---Advertisement---

गली में आज चांद निकला- जख्म (1998)

ये गाना आज भी बेहद पसंद किया जाता है. करवा चौथ के मौके हर महिला को चांद का इंतजार रहता है. ऐसे में ये गाना बिल्कुल सटीक बैठता है. इस खूबसूरत गाने को अलका याग्निक ने अपनी आवाज से सजाया है. इसे बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट और साउथ सुपरस्टार नागार्जुन पर फिल्माया गया है.

चांद छुपा बादल में- हम दिल दे चुके सनम (1999)

इस गाने को भी दर्शक करवा चौथ से जोड़कर देखते हैं. इस गाने के बोल आज भी बेहद पसंद किए जाते हैं. इस मशहूर गाने को उदित नारायण और अलका याग्निक ने अपनी आवाज दी है. इसे सलमान खान और ऐश्वर्या राय पर फिल्माया गया है.

---Advertisement---

मेरा चांद मुझे आया है नजर- ये है मुंबई मेरी जान (1999)

सैफ अली खान और ट्विंकल खन्ना पर फिल्माया गया ये गाना करवा चौथ के मौके पर खूब पसंद किया जाता है. इस गाने को कुमार सानू ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है.

बोले चूड़ियां, बोले कंगना- कभी खुशी कभी गम (2001)

साल 2001 में आई फिल्म कभी खुशी कभी गम में फिल्माया ये गाना आज भी घर-घर बजता है. इसमें शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन, करीना कपूर, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन नजर आते हैं. इस गाने को सोनू निगम, उदित नारायण, अलका याग्निक, कविता कृष्णमूर्ति और अमित कुमार ने मिलकर गाया है.

---Advertisement---

साजन तुमसे प्यार की लड़ाई में- मैंने प्यार क्यों किया (2005)

‘साजन तुमसे प्यार की लड़ाई में’ गाना साल 2005 की बॉलीवुड फिल्म ‘मैने प्यार क्यों किया’ (Maine Pyaar Kyun Kiya) का है. इस गाने को उदित नारायण और अलका याग्निक ने गाया है. इस गाने में कपल के बीच छोटी-मोटी नोक-झोंक को बहुत ही खूबसूरती से दर्शाया गया है.

तुझमें रब दिखता है- रब ने बना दी जोड़ी (2008)

शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा पर फिल्माए गए इस गाने को आज भी खूब पसंद किया जाता है. इस गाने में करवा चौथ का भी सीन है. इसे रूप कुमार राठौड़ और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है.

---Advertisement---
First published on: Oct 28, 2026 09:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो