Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

CJP के Gen Z प्रदर्शनकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- ‘इन्हें जन्म कौन दे रहा है?’

---विज्ञापन---

Kangana Ranaut: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा आयोजित छात्र आंदोलन को लेकर सियासी और बॉलीवुड गलियारों में हलचल जारी है. एक्ट्रेस कंगना रनौत ने प्रोटेस्ट में शामिल Zen Z युवाओं को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की. कंगना ने कुछ दिनों के लिए खुद को सोशल मीडिया से दूर रखने की भी बात कही.

Gen-Z प्रोटेस्ट को लेकर भड़कीं कंगना रनौत

एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने हाल ही में हुये Gen-Z स्टूडेंट प्रोटेस्ट से जुड़े वायरल वीडियोज पर अपनी नाराजगी जाहिर की है. तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों ने अपने-अपने तरीके से प्रदर्शन किया.

---Advertisement---

वायरल वीडियोज ने किया आहत

इस पूरे प्रोटेस्ट में Gen-Z ने मुख्य रूप से भाग लिया. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद ये प्रदर्शन खत्म हो गए थे, लेकिन सोशल मीडिया पर तरह-तरह की रील और क्लिप्स वायरल हो गई हैं, जिन्हें देखकर कंगना रनौत भड़क उठीं.

Gen-Z प्रदर्शनों के रील पर बोलीं कंगना रनौत

अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट शेयर करते हुए कंगना रनौत ने लिखा, 'मैंने कभी एक जगह इतनी भद्दी चीजें नहीं देखीं. Gen-Z प्रदर्शनों के रील देखने लायक नहीं हैं. बोलने का तरीका और भाषा इतनी कच्ची और खराब है कि हर फ्रेम में असहज महसूस होता है. इन्हें जन्म कौन दे रहा है और पाल-पोस कौन रहा है?'

---Advertisement---

'युवा खुद को कॉकरोच कह रहे'

आगे कंगना ने कहा, ‘भारत अलग-अलग चीजों से भरा खूबसूरत देश है, जहां लोग शानदार कपड़ों में रहते हैं और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध हैं. लेकिन ये युवा खुद को कॉकरोच कहते हैं और वैसा ही व्यवहार भी करते हैं. ये दुनिया को अपनी गंदगी और भद्देपन से भर रहे हैं.’

कंगना ने लिया डिजिटल डिटॉक्स का फैसला

कंगना ने कहा कि ये वीडियो देखकर वो खुद को आहत महसूस कर रही हैं और अब उन्हें डिजिटल डिटॉक्स की जरूरत है. उन्होंने कहा, ‘अब मुझे थोड़ा समय सोशल मीडिया से दूर रहकर खुद को शांत करने और मानसिक रूप से बेहतर महसूस करने के लिए चाहिए.'

---Advertisement---
First published on: Jul 28, 2026 08:17 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola