Saturday, 6 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

JioHotstar पर आते ही नंबर 1 बनी धुरंधर 2, टॉप 5 में इन शोज-फिल्मों का जलवा

---विज्ञापन---

OTT प्लेटफाॅर्म जियोहॉटस्टार पर रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज हो गई है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस स्पाई-थ्रिलर फिल्म ने ओटीटी पर आते ही तहलका मचा दिया है. JioHotstar पर ये मूवी पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. सिनेमाघरों की तरह ओटीटी पर भी दर्शक इसे जमकर एन्जॉय कर रहे हैं. आइए जियोहॉटस्टार के टॉप 5 ट्रेंडिंग मूवी-शो के बारे में जानते हैं.

धुरंधर द रिवेंज

लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ है. 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये फिल्म फाइनली अब ओटीटी पर आ गई है. 4 जून को जियोहॉटस्टार पर फिल्म का खास प्रीमियर रखा गया. इसके बाद 5 जून से लगातार ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर नंबर 1 बनी हुई है. फिल्म की थ्रिल्लिंग कहानी आअज भी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो रही है.

---Advertisement---

लाफ्टर शेफ्स

दूसरे नंबर पर कलर्स टीवी का रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ है. कॉमेडी से भरपूर ये शो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. शो में इस बार राहुल रॉय मेहमान बनकर आ रहे हैं. ऐसे में ये शो खूब सुर्खियां बटोर रहा है. ये शो हर शनिवार और रविवार जियो हॉटस्टार और कलर्स पर आता है.

धुरंधर

धुरंधर 2 से पहले जियोहॉटस्टार पर धुरंधर को रिलीज को रिलीज किया गया था. फिल्म का पहला पार्ट भी जमकर देखा जा रहा है. ये स्पाई एक्शन थ्रिलर तीसरे नंबर पर मौजूद है. ये फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

---Advertisement---

24 सीजन 2

लिस्ट में चौथे नंबर पर अनिल कपूर स्टारर शो 24 सीजन 2 है. एक्शन और थ्रिल से भरपूर ये शो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. इस सीरीज में अनिल कपूर, साक्षी तंवर, सुरवीन चावला, सिकंदर खेर और आशीष विद्यार्थी जैसे स्टार्स लीड रोल में हैं.

जॉली एलएलबी 3

अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ जियोहॉटस्टार पर 5वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. ये फिल्म एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जो किसानों की लड़ाई दिखाती है.

---Advertisement---
First published on: Jun 06, 2026 03:46 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola