---विज्ञापन---
JioHotstar की नंबर 1 सीरीज, इश्क और धोखे की कहानी जीत लेगी दिल, अभी करें स्ट्रीम
JioHotstar Series: महीनों से ओटीटी पर छाई इस सीरीज ने अपनी पॉपुलैरिटी से धुरंधर को भी टक्कर दे डाली थी. सीरीज को दर्शकों का लगातार अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसका नया सीजन कई हफ्तों से टॉप 10 में जगह बनाए हुए है. इश्क और धोखे की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. चलिए जानते हैं.
नंबर 1 सीरीज
ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर स्ट्रीम हो रही इस वेब सीरीज के सीजन 2 को दर्शकों का लगातार अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. जहां ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसका नया सीजन कई हफ्तों से टॉप 10 में जगह बनाए हुए है. 8 एपिसोड की ये सीरीज लगातार नंबर वन का खिताब अपने नाम किए हुए है.
JioHotstar पर ट्रेंडिंग
JioHotstar पर इस सीरीज ने धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) की भी कुर्सी हिला दी, जो रिलीज के बाद से ही नंबर-1 पायदान पर ट्रेंड कर रही थी. सीरीज का पहला सीजन 2024 में आया था और हाल ही में इसका दूसरा सीजन आया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है.
कौनसी सीरीज?
हम बात कर रहे हैं वेब सीरीज 'ठुकरा के मेरा प्यार’ की, जिसका दूसरा सीजन हाल ही में रिलीज किया गया है. रिलीज होते ही ये सीरीज टॉप ट्रेंडिंग में पहले नंबर पर छा गई और महीनों से ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप पर बनी हुई है.
आ चुके हैं 2 सीजन
'ठुकरा के मेरा प्यार’ का पहला सीजन 2024 में आया था. तब इसके कुल 19 एपिसोड आए थे, जिन्हें उसी साल तीन भाग में रिलीज किया गया था. इस सीरीज की दमदार कहानी ने हर किसी को आकर्षित किया था. वहीं हाल ही इसका दूसरा सीजन आया है, जिसमें कुल 8 एपिसोड है.
कास्ट
इस सीरीज को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर देख सकते हैं. सीरीज में संचिता बासु, अनिरुद्ध दवे, सुशील पांडे और कुलदीप कुमार लीड रोल में हैं. सीरीज की कहानी में अमीर-गरीब के प्यार, धोखे और बदले की कहानी शामिल है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.