Tuesday, 14 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ikka की भी बाप है ये 7 साल पुरानी कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज, कूट-कूट कर भरा है सस्पेंस

---विज्ञापन---

बॉलीवुड और ओटीटी पर कई शानदार कोर्टरूम ड्रामा फिल्में और वेब सीरीज बनाई गई हैं. यह एक ऐसा जॉनर है, जिसे दर्शक हमेशा पसंद करते हैं. इन दिनों सनी देओल की फिल्म 'इक्का' भी चर्चा में है, जिसे एक दमदार कोर्टरूम ड्रामा बताया जा रहा है. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है.

मस्ट वॉच बनी ये कोर्ट रूम ड्रामा

हालांकि, आज हम आपको एक ऐसी कोर्टरूम ड्रामा वेब सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जो पिछले 7 सालों से दर्शकों की मस्ट-वॉच लिस्ट में शामिल है. इस सीरीज के अब तक चार सीजन रिलीज हो चुके हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में.

---Advertisement---

क्रिमिनल जस्टिस सीजन 1

दरअसल, हम बात कर रहे हैं 'क्रिमिनल जस्टिस' की. इस वेब सीरीज का पहला सीजन साल 2019 में रिलीज हुआ था, जिसमें पंकज त्रिपाठी अहम भूमिका में नजर आए थे. उन्होंने इसमें एक वकील का किरदार निभाया था. वहीं, विक्रांत मैसी और जैकी श्रॉफ ने भी अहम भूमिका अदा की थी.

क्या है क्रिमिनल जस्टिस की कहानी

जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली इस सीरीज की कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक झूठे हत्या के मामले में फंस जाता है. इसके बाद उसे जेल भेज दिया जाता है. सीरीज में जेल के भीतर उसके स्ट्रगल और हालात को दिखाया गया है. वहीं, पंकज त्रिपाठी एक वकील के रूप में उस युवक को न्याय दिलाने और जेल से बाहर निकालने के लिए संघर्ष करते नजर आते हैं.

---Advertisement---

क्रिमिनल जस्टिस के आ चुके हैं चार सीजन

इस सीरीज का दूसरा सीजन 'क्रिमिनल जस्टिस: बिहाइंड क्लोज्ड डोर्स' साल 2020 में रिलीज हुआ था. तीसरा सीजन 'क्रिमिनल जस्टिस: अधूरा सच' साल 2022 में आया, जबकि चौथा सीजन 'क्रिमिनल जस्टिस: ए फैमिली मैटर' साल 2025 में रिलीज हुआ.

IMDb पर मिली शानदार रेटिंग, जल्द आएगा 5वां सीजन

बता दें कि 'क्रिमिनल जस्टिस' के पहले सीजन को IMDb पर 8.1/10 की शानदार रेटिंग मिली है. वहीं, इसके पांचवें सीजन का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है.

---Advertisement---
First published on: Jul 14, 2026 03:15 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola