---विज्ञापन---
Netflix पर आते ही नंबर-1 बनी ये हॉलीवुड फिल्म, ‘धुरंधर’ सहित 9 मूवीज को छोड़ा पीछे
अगर आप हॉलीवुड फिल्मों के शौकीन है तो इस फिल्म को घर बैठे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एन्जॉय कर सकते हैं. हाल ही में आई ये हॉलीवुड फिल्म नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है. ये एक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े जाएंगे.
नई हॉलीवुड फिल्म
अगर आप भी हॉलीवुड फिल्में पसंद करते हैं तो ये फिल्म खासकर आपके लिए है. हाल ही में इस नई हॉलीवुड फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है. 1 घंटा 35 मिनट की इस फिल्म की कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इंडिया में ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर आते ही नंबर 1 बन गई है.
एपेक्स
हम बात कर रहे हैं हॉलीवुड फिल्म एपेक्स का, जिसे 24 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है. ये एक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन बाल्टासर कोर्माकुर ने किया है.
स्टारकास्ट
इस फिल्म में हॉलीवुड सुपरस्टार चार्लीज थेरॉन, टैरोन एगर्टन और एरिक बाना लीड रोल में हैं. सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर आई फिल्म ‘एपेक्स’ नेटफ्लिक्स पर देश और विदेश में मौजूद दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है. इसकी कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है.
नेटफ्लिक्स पर टॉप ट्रेंडिंग
नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म ने आते ही तहलका मचा दिया. ये हॉलीवुड फिल्म फिलहाल नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग 10 मूवीज की लिस्ट में पहले स्थान पर ट्रेंड कर कर रही है. इसने बॉलीवुड-साउथ की कई फिल्मों को यहां पीछे छोड़ दिया है.
धुरंधर से भी निकली आगे
पहले नंबर पर एपेक्स, तो दूसरे नंबर पर सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की फिल्म दो दीवाने शहर में है. वहीं तीसरे नंबर पर साउथ की फिल्म यूथ और चौथे नंबर राजकुमार राव स्टारर फिल्म टोस्टर है. फिर पवन कल्याण की उस्ताद भगत सिंह और बाद में रणवीर सिंह की धुरंधर है.
फिल्म की कहानी
कहानी की बात करें तो ये फिल्म जंगल में एक रॉक क्लाइंबर की कहानी है, जो जिंदा रहने की कोशिश में शिकारियों के चंगुल में फंस जाती है और खतरनाक शिकारी उसके पीछे पड़ जाता है, जिससे बचने के लिए वो घने जंगल से बाहर निकलने के लिए जद्दोजहद करती हुई नजर आती है.