---विज्ञापन---
कभी खुद की जान लेना चाहता था ये एक्टर, सालों बाद सामने आया चौंकाने वाला सच
एक्टर-एक्ट्रेस के चमक-दमक जीवन के पीछे छिपी कहानियां कभी-कभी उनके फैंस को हैरान कर देती हैं, हाल ही में टीवी की दुनिया के फेमस एक्टर ने अपने जीवन से जुड़े ऐसे राज से पर्दा उठाया जिसने हर किसी को चौंका दिया. रियलिटी शो 'लॉक अप 2' के 'जजमेंट डे' एपिसोड में टीवी एक्टर हर्षद चोपड़ा ने अपनी जिंदगी का ऐसा राज बताया, जिसने सभी को भावुक कर दिया. शो में एलिमिनेशन से बचने के लिए कंटेस्टेंट्स को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सीक्रेट बताना था. इस दौरान हर्षद ने अपने अतीत के उस मुश्किल दौर का जिक्र किया, जब उन्होंने खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी.

एक्टर का दर्दनाक खुलासा
शनिवार के एपिसोड में हर्षद चोपड़ा, योगेश रावत और सूफी मोतीवाला एलिमिनेशन के खतरे में थे. हर्षद ने सबसे पहले बजर दबाकर खुद को सुरक्षित कर लिया. हालांकि, शो के नियम के अनुसार उन्हें अपनी जिंदगी की सबसे दर्दनाक घटना सभी के सामने बतानी पड़ी.
रिलेशनशिप में टूटा एक्टर
हर्षद ने बताया कि यह घटना उनके पहले रिलेशनशिप के टूटने के बाद की है. उन्होंने कहा कि उस समय वह सिर्फ 22-23 साल के थे और मुंबई में नए-नए आए थे. उनका पहला रिश्ता करीब सात से आठ महीने चला था. ब्रेकअप के बाद वह पूरी तरह टूट गए थे और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें.
खुद को पहुंचाई चोट
एक्टर ने बताया कि एक दिन उन्हें फोन पर ऐसी बातें पता चलीं, जिन्हें सुनकर वह खुद पर काबू नहीं रख पाए. भावनाओं में बहकर उन्होंने अपना हाथ काट लिया. हर्षद ने कहा कि उस वक्त वह बेहद परेशान थे और उन्हें अपनी हालत का अंदाजा भी नहीं था. शो में मौजूद योगेश रावत ने भी बताया कि हर्षद की कलाई पर आज भी उस घटना का निशान मौजूद है.
डॉक्टर से की गुजारिश
हर्षद ने आगे बताया कि इसके बाद वह किसी तरह खुद ही अस्पताल पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने मामला गंभीर होने के कारण पुलिस को सूचना देने की बात कही. लेकिन उन्होंने डॉक्टरों से ऐसा न करने की गुजारिश की. काफी मिन्नतों के बाद मामला वहीं संभल गया.
कभी न खुद को चोट पहुंचाने की खाई कसम
इस दर्दनाक अनुभव को याद करते हुए हर्षद ने कहा कि उस घटना ने उन्हें जिंदगी का सबसे बड़ा सबक दिया. उन्होंने खुद से वादा किया कि चाहे जिंदगी में कितनी भी मुश्किलें आएं, वह दोबारा कभी खुद को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे.
'लॉक अप 2' के अलगे एपिसोड पर दर्शकों की नजर
'लॉक अप 2' के इस एपिसोड में हर्षद का यह खुलासा चर्चा का विषय बन गया. वहीं, उनका सीक्रेट सामने आने के बाद वह एलिमिनेशन से बच गए. अब दर्शकों की नजर रविवार के एपिसोड पर है. जहां पता चलेगा कि योगेश रावत और सूफी मोतीवाला में से कौन शो से बाहर होगा.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.