---विज्ञापन---
गर्लफ्रेंड और बेस्टफ्रेंड ने आपस में चलाया चक्कर… ‘लॉकअप 2’ में इस एक्टर ने खोला जिंदगी का सबसे बड़ा राज
Lock Upp Season 2: 'लॉक अप' का सीजन 2 नेटफ्लिक्स पर शुरू हो चुका है, इसी के साथ शो में हिस्सा ले रहे कंटेस्टेंट्स की जिंदगी से जुड़े ऐसे राज उजागर हुए जिसने हर किसी को हैरान कर दिया, पहले आंकाक्षा चमोला ने गौरव खन्ना से तलाक लेने की बात कही, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया, फिर टीटी के सबसे फेवरेट एक्टर ने अपनी जिंदगी के 16 साल पुराने राज से पर्दा उठाया, जिसे जानकर फैंस से लेकर वहां मौजूद हर इंसान सन्न रह गया. आइए जानते हैं वो एक्टर कौन हैं और उनकी जिंदगी का वो दर्द क्या है?
कौन है वो एक्टर और क्या है वो राज?
टीवी के पॉपुलर एक्टर हर्षद चोपड़ा ने पहली बार अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा ऐसा राज शेयर किया, जिसे सुनकर उनके फैंस भी भावुक हो गए. रोमांटिक किरदारों से लाखों दिल जीतने वाले हर्षद ने रियलिटी शो 'लॉकअप 2' में बताया कि उन्हें प्यार और दोस्ती दोनों में एक साथ धोखा मिला था.
दोस्त और गर्लफ्रेंड का धोखा
शो के शुरुआती एपिसोड में जब कंटेस्टेंट्स से अपनी जिंदगी के सबसे बड़े सीक्रेट शेयर करने के लिए कहा गया, तब हर्षद ने कहा, 'मैंने एक ही समय पर अपने दोस्त और अपनी गर्लफ्रेंड दोनों को खो दिया. मेरी गर्लफ्रेंड ने मेरे सबसे अच्छे दोस्त के साथ मुझे धोखा दिया.' उनके इस खुलासे के बाद शो में मौजूद सभी लोग कुछ पल के लिए चुप हो गए.
किस सन की है यह बात?
हर्षद ने बताया कि यह घटना करीब 16 साल पहले, यानी साल 2010 के आसपास हुई थी. उस समय उन्हें अपने बेहद करीबी लोगों से ऐसा धोखा मिला, जिसने उनकी सोच और जिंदगी दोनों बदल दीं.
अपने स्वभाव पर क्या बोले एक्टर?
अभिनेता ने कहा कि वह स्वभाव से लोगों पर जल्दी भरोसा कर लेते हैं और रिश्तों को दिल से निभाते हैं, लेकिन इस घटना के बाद उन्होंने लोगों पर भरोसा करने से पहले काफी सतर्क रहना सीख लिया.
कैसे खुद को एक्टर ने संभाला?
एक्टर ने यह भी स्वीकार किया कि उस दौर ने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया था. हालांकि, समय के साथ उन्होंने खुद को संभाला और पूरी तरह अपने करियर पर ध्यान दिया. यही वजह रही कि निजी जिंदगी की तकलीफों के बावजूद उन्होंने अपने काम पर कभी असर नहीं पड़ने दिया.
फैंस का मिल रहा भरपूर सपोर्ट
हर्षद के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनके सपोर्ट में पोस्ट कर रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि स्क्रीन पर हमेशा मुस्कुराते नजर आने वाले अभिनेता ने इतने सालों तक अपने दर्द को छिपाकर रखा, यह जानकर उन्हें काफी दुख हुआ फैंस उनकी ईमानदारी की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं.
वर्क फ्रंट पर हर्षद चोपड़ा
वर्क फ्रंट की बात करें तो हर्षद चोपड़ा पिछले करीब दो दशकों से टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं. उन्होंने 'बेपनाह' , 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'बड़े अच्छे लगते हैं 4' जैसे कई सुपरहिट शो में मुख्य भूमिका निभाई है. अपनी दमदार एक्टिंग के लिए वह कई बार प्रतिष्ठित टेलीविजन अवॉर्ड भी जीत चुके हैं.
फैंस को हुई हैरानी
अब 'लॉकअप 2' में उनके इस भावुक खुलासे ने एक बार फिर उन्हें सुर्खियों में ला दिया है. फैंस का कहना है कि हर्षद की यह कहानी इस बात का सबूत है कि चमक-दमक की दुनिया में भी सितारों की निजी जिंदगी कई बार गहरे दर्द से गुजरती है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.