Tuesday, 14 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

आकांक्षा चमोला-गौरव खन्ना के तलाक की खबरों पर रुबीना दिलैक और अभिनव ने ली चुटकी, जमकर उड़ाया मजाक!

---विज्ञापन---

रियलिटी शो 'लॉक अप 2' इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है. इस शो में टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला नजर आ रही हैं. उन्होंने शो के पहले एपिसोड में एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि वह और गौरव तलाक लेने जा रहे हैं और पिछले एक साल से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं. इस खुलासे ने उनके फैंस को हैरान कर दिया.

गौरव खन्ना और आकांक्षा का डायवोर्स बना चर्चा का विषय

वहीं, सोशल मीडिया पर गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के तलाक को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं. इतना ही नहीं, टीवी इंडस्ट्री के कई सेलेब्स भी इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. रुबीना दिलैक और उनके पति अभिनव शुक्ला ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी और इस पूरे मामले पर मजाकिया अंदाज में कमेंट भी किया.

---Advertisement---

रुबीना-अभिनव ने उड़ाया गौरव खन्ना के तलाक का मजाक?

दरअसल, रुबीना और अभिनव इन दिनों अपना यूट्यूब चैनल चला रहे हैं, जहां वे अलग-अलग विषयों पर कई सेलेब्स के साथ बातचीत करते हैं. हाल ही में अपने पॉडकास्ट में उन्होंने गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के रिश्ते पर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने बताया कि एक समय गौरव खन्ना ने उनकी शादी का मजाक उड़ाया था.

गौरव खन्ना ने उड़ाया था रुबीना और अभिनव का मजाक

रुबीना ने कहा, "गौरव खन्ना से पूछा गया था कि एक एक्टर होने के बावजूद, अच्छी छवि होने के बाद भी वह अपनी पत्नी के साथ 'बिग बॉस' में क्यों नहीं गए. इस पर उन्होंने जवाब दिया था कि 'रुबीना और अभिनव की तरह अपनी शादी की धज्जियां थोड़ी न उड़ानी हैं."

---Advertisement---

गौरव की बातों का रुबीना और अभिनव ने दिया जवाब

अभिनेत्री ने आगे कहा, "उन्होंने शायद हमारी शादी का मजाक उड़ाया था. अब उनकी पत्नी एक शो में जाकर कह रही हैं कि दोनों का तलाक होने वाला है और वे पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं. उस वक्त हम भी सच में अलग होने के दौर से गुजर रहे थे. ऐसे मुश्किल समय में 'बिग बॉस' के घर में रहना हमारे लिए काफी अजीब और मुश्किल भरा था." इतना ही नहीं, इस बीच अभिनव शुक्ला ने भी गौरव खन्ना की पुरानी बातों पर रिएक्शन देते हुए कहा, "जीके (गौरव खन्ना) कितना बेवकूफ है. उसने यह बात अपने एक बहुत करीबी दोस्त से कही थी, जो मेरा भी सबसे अच्छा दोस्त है. शायद उसका इरादा यही था कि यह बात हम तक पहुंच जाए. खैर, उसकी बात हम तक पहुंच गई, लेकिन आखिर में हंसी तो मुझे ही आई."

शादीशुदा जिंदगी एंजॉय कर रहे हैं रुबीना और अभिनव

बता दें कि एक समय रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला की शादी में भी दरार आ गई थी. दोनों तलाक लेने तक का फैसला कर चुके थे. इसके बाद उन्होंने अपने रिश्ते को बचाने के लिए 'बिग बॉस 14' में साथ एंट्री ली. शो के दौरान दोनों के बीच की दूरियां कम हो गईं और उनका रिश्ता फिर से मजबूत हो गया. आज यह कपल जुड़वां बच्चों के माता-पिता है और अपनी शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रहे हैं.

---Advertisement---
First published on: Jul 14, 2026 09:16 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola