Wednesday, 29 April, 2026

---विज्ञापन---

नीना गुप्ता से लेकर आलिया भट्ट तक, इन 5 बॉलीवुड हसीनाओं ने प्रेग्नेंसी के बाद रचाई शादी, पूरी लिस्ट देख पकड़ लेंगे माथा

बॉलीवुड हसीनाएं अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रही हैं. लेकिन क्या आपको इंडस्ट्री की उन हसीनाओं के बारे में पता है जो शादी के पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं. हालांकि बाद में एक्ट्रेसेस ने उन्हीं पुरुषों से शादी की. लेकिन इस लिस्ट में एक ऐसी एक्ट्रेस भी है जिन्होंने जीवन भर शादी ही नहीं की. चलिए इन अदाकाराओं के बारे में जानते हैं.

नीना गुप्ता

लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता का नाम है. नीना शादी से पहले ही वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के बच्चे के मां बन गई थी. हालांकि विवियन रिचर्ड्स और नीना की कभी शादी नहीं हुई. उनकी बेटी मसाबा गुप्ता, नीना के प्यार विवियन रिचर्ड्स की निशानी है.

---Advertisement---

नताशा स्टेनकोविक

स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा शादी से पहले ही हार्दिक के बच्चे की मां बनने वाली थीं. दोनों ने खुद सोशल मीडिया पर आकर नताशा के प्रेगनेंट होने का ऐलान किया था, तब दोनों शादीशुदा नहीं थे. बाद में दोनों ने शादी रचाई थी. लेकिन अब दोनों का तलाक हो चुका है.

नेहा धूपिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा ने 2018 में अंगद बेदी के साथ एक गुपचुप शादी की थी. शादी से पहले ही नेहा प्रेग्नेंट हो गई थीं. इसके बारे में बात करते हुए, एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा था, "मेरे फैसलों से किसी को कोई नुकसान नहीं हो रहा है, इसलिए जो आप करना चाहते हैं, जो आपको अच्छा लगता है, उसे करने में कोई बुराई नहीं है; और देखिए, इसका नतीजा कितना अच्छा निकला."

---Advertisement---

आलिया भट्ट

एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ भी कुछ ऐसा हुआ. आलिया और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल 2022 को शादी की थी. इसके कुछ ही महीनों बाद उनके घर एक प्यारी सी बच्ची राहा का जन्म हुआ. इस बात को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थीं कि एक्ट्रेस शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं.

दीया मिर्जा

एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने फरवरी 2021 में बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी की. शादी के कुछ ही समय बाद, अप्रैल में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की. कहा जाता कि दीया शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं.

First published on: Apr 29, 2026 07:03 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.