Thursday, 17 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Friday Releases: 18 सितंबर को थिएटर में रिलीज होंगी ये 3 शानदार फिल्में, मिलेगा भक्ति, थ्रिलर, एक्शन और कॉमेडी का फुल डोज

Friday Releases: इस शुक्रवार यानी 18 सितंबर को तीन बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक दे रही हैं. आइए इनके बारे में जानते हैं.

Friday Releases: शुक्रवार का दिन सिनेप्रेमियों के बेहद खास होता है. इस दिन सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी तक शानदार फिल्में और सीरीज दस्तक देती हैं. आज हम आपको इस शुक्रवार यानी 18 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज हो रही तीन शानदार फिल्मों के बारे में बता रहे हैं. इस हफ्ते आपको क्राइम, थ्रिलर, एक्शन और भक्ति का जबरदस्त कॉम्बिनेशन मिलेगा. आइए जानते हैं.

दायरा (Daayra)

मशहूर फिल्ममेकर मेघना गुलजार अपनी नई फिल्म ‘दायरा’ को लेकर दर्शकों के बीच आने को तैयार हैं. उनकी फिल्म राजी, छपाक और तलवार को खूब पसंद किया गया है. ऐसे में उनकी नई फिल्म ‘दायरा’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है.

---Advertisement---

लीड रोल में करीना कपूर खान और साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन

इस फिल्म में करीना कपूर खान और साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में हैं. फिल्म में करीना डीसीपी अजूनी कोहली के किरदार में हैं, जो एक पुलिस एनकाउंटर मामले में जांच करती हैं. ये फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

वाइब (Vibe)

कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी फिल्म ‘वाइब’ का मजेदार ट्रेलर दर्शकों का काफी पसंद आया है. कॉमेडी से भरपूर ये फिल्म भी 18 सितंबर को रिलीज हो रही है. इसमें प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव, निरहुआ और कुणाल लीड रोल में हैं.

---Advertisement---

हनुमान अंश (Hanuman Ansh)

सिनेमाघरों में तहलका मचा रही फिल्म ‘हनुमान अंश’ अब साउथ में रिलीज होने को तैयार है. हिंदी के अलावा अब नीम करौली बाबा की जिंदगी पर बनी इस फिल्म को तेलुगु भाषा में 18 सितंबर को रिलीज किया जा रहा है.

हनुमान अंश की कमाई

बता दें हनुमान अंश 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. पहले दो हफ्ते ये फिल्म बिल्कुल नहीं चली, वहीं तीसरे हफ्ते से इसने इतिहास रच दिया. मात्र 2 करोड़ के बजट में तैयार इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तेजी से 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया और अब जल्द ही 300 करोड़ रुपये का बिजनेस करने वाली है.

---Advertisement---
First published on: Sep 17, 2026 03:17 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola