Wednesday, 28 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Friday OTT releases (October 30, 2026): शानदार होगा ये फ्राइडे, रिलीज हो रहीं ये 5 गजब की फिल्में-सीरीज

Friday OTT releases (October 30, 2026): इस फ्राइडे, 30 अक्टूबर 2026 को ओटीटी पर शानदार नई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. लिस्ट में राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश स्टारर 'अक्का' से लेकर सुपरनैचुरल फिल्म 'ऑब्सेशन' शामिल हैं. कुल मिलाकर आपका पूरा वीकेंड एंटरटेनमेंट से भरपूर रहने वाला है.

Friday OTT releases (October 30, 2026): नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार और एप्पल टीवी पर इस शुक्रवार यानी 30 अक्टूबर को जमकर मनोरंजन होने जा रहा है. यहां 5 शानदार फिल्में और सीरीज दस्तक दे रही हैं. एक्शन, कॉमेडी, हॉरर और फैमिली ड्रामा से भरपूर इन फिल्मों और शोज की कहानी आपको बेहद पसंद आने वाली हैं. आइए इनके बारे में जानते हैं.

Akka - Netflix (October 30)

'अक्का' एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है. इसकी कहानी दक्षिण भारत के एक काल्पनिक शहर 'पेर्नुरू' में सेट है, जहां अंडरवर्ल्ड पर महिलाओं का कब्जा है और यहां 'गैंगस्टर रानियों' का एक शक्तिशाली गुट राज करता है. यह सीरीज भवानी (कीर्ति सुरेश) और रुद्रा (राधिका आप्टे) के बीच की जबरदस्त दुश्मनी को दिखाती है. आगे की कहानी के लिए आपको ये पूरी फिल्म देखनी पड़ेगी.

---Advertisement---

Meethe Mein Kya Hai - Netflix (October 30)

'मीठे में क्या है' एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म है. ये फिल्म 30 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है. इसमें ऋत्विक भौमिक के साथ रोहिणी हट्टंगडी, आयशा रजा मिश्रा, विक्रम बख्शी, शिविका ऋषि, आयुष्मान घई और कनिक्का कपूर हैं. इस फिल्म में दिखाया गया है कि रिश्तेदार अपने मतभेदों और उन अनसुलझे मुद्दों को कैसे संभालते हैं, जो समय के साथ उनके रिश्तों को एक नया रूप दे सकते हैं.

Obsession - JioHotstar (October 30)

हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ इस हफ्ते JioHotstar पर रिलीज हो रही है. इस फिल्म की कहानी एक लड़के और लड़की के इर्द-गिर घूमती है. लड़का अपनी बचपन की लवर का दिल जीतने की उम्मीद में एक अलौकिक वस्तु का सहारा लेता है. लेकिन उसकी ये कोशिश उसके लिए जानलेवा बन जाती है.

---Advertisement---

A Couple of Lies - Netflix

स्टीफन एन्हम की नॉवेल पर आधारित ये फिल्म दो अमीर जोड़ों की कहानी है. अपनी खराब होती शादी को बचाने की हताश कोशिश में, ये जोड़े स्टॉकहोम और सिसिली में स्थित अपने आलीशान घरों की अदला-बदली कर लेते हैं. लेकिन उनका ये अनोखा फैसला तब एक खतरनाक मोड़ ले लेता है, जब उन्हें वहां छिपे हुए सर्विलांस कैमरे और कुछ चौंकाने वाले राज मिलते हैं.

Nocturne - Apple TV

'नॉक्टर्न' (Nocturne) एक जबरदस्त क्राइम थ्रिलर ड्रामा सीरीज है. ये सीरीज 30 अक्टूबर, 2026 को रिलीज हो रही है. ये सीरीज मशहूर लेखक लार्स केपलर (Lars Kepler) के बेस्टसेलिंग नॉवेल 'द सैंडमैन' (The Sandman) और 'लाजरस' (Lazarus) पर आधारित है.

---Advertisement---
First published on: Oct 28, 2026 05:39 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो