---विज्ञापन---
Friday OTT Releases (October 23, 2026): ‘गजब रात’ से लेकर ‘चार यार’ तक, इस फ्राइडे OTT पर आ रहीं ये 6 शानदार नई फिल्में-सीरीज
Friday OTT Releases (October 23, 2026): इस शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार, अमेजन प्राइम वीडियो जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक से बढ़कर एक नई फिल्में और सीरीज दस्तक दे रही हैं. आइए पूरी लिस्ट देखते हैं.
Friday OTT Releases (October 23, 2026):हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी ओटीटी के लिए काफी शानदार होने वाला है. इस शुक्रवार, 23 अक्टूबर को ओटीटी पर श्रीयम भगनानी स्टारर बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा 'सुमो दीदी', मनोज बाजपेयी की क्राइम थ्रिलर 'गजब रात', और 'द लीजेंड ऑफ हनुमान' का मोस्ट अवेटेड सातवां सीजन सहित 6 कई नई फिल्में-सीरीज दस्तक दे रही हैं. आइए पूरी लिस्ट देखते हैं.
Chaar Yaar - Amazon Prime Video
प्राइम वीडियो पर ‘चार यार’ नाम की सीरीज आ रही है. इस सीरीज की कहानी 2000 के दशक की शुरुआत में मुंबई में, साधारण पृष्ठभूमि वाले चार दोस्त (पुरव झा, नमन जैन, साकिब अयूब और प्रेरक मेहता) अपनी आर्थिक परेशानियों से बाहर निकलने के लिए लक्जरी कारों की चोरी का रास्ता चुनते हैं. अपनी किस्मत बदलने की ये हताश कोशिश जल्द ही उन्हें बेरहम गैंगस्टरों और एक पक्के इरादे वाले पुलिस इंस्पेक्टर के साथ खतरनाक टकराव में फंसा देती है.
Sumo Didi - ZEE5
ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जो भारत की पहली महिला पेशेवर सूमो पहलवान हेतल दवे के जीवन पर आधारित है. इस फिल्म में श्रियम भगनानी लीड रोल में हैं. फिल्म कोलकाता से जापान तक के उनके सफर को दिखाती है, जहां वो वर्ल्ड सूमो चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए ट्रेनिंग लेती हैं.
Lupin Part 4 - Netflix
नेटफ्लिक्स का पॉपुलर शो Lupin अपने नए पार्ट के साथ लौट रहा है. इसकी कहानी 'पार्ट 3' की घटनाओं के चार साल बाद की है, जिसमें असाने डियोप (ओमर साय) अभी भी जेल में है और सेनेगल में अपने परिवार के साथ एक नई शुरुआत करने का सपना देख रहा है. हालांकि, उसके सारे प्लान तब धरे के धरे रह जाते हैं, जब एक रहस्यमई चोर पेरिस के कई म्यूजियम में सिलसिलेवार चोरियां करता है और इन अपराधों का इल्जाम असाने पर मढ़ देता है. ऐसे में खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए, उसे फिर से 'लुपिन' का रूप धारण करना होगा.
Gajab Raat - Netflix
मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म ‘गजब रात’ भी इसी शुक्रवार को रिलीज हो रही है. फिल्म की कहानी दिल्ली पुलिस के एक भ्रष्ट अधिकारी, अजय दीक्षित के इर्द-गिर्द घुमकती है, जिसकी जिंदगी में एक बहुत बड़ा मोड़ तब आता है, जब एक घायल महिला को चलती कार से बाहर फेंक दिया जाता है. एक आम जांच के रूप में शुरू हुआ ये मामला जल्द ही उन्हें एक ऐसी हत्या की साजिश में उलझा देता है, जिसमें कई ताकतवर लोग शामिल हैं.
The Legend of Hanuman Season 7 - JioHotstar
लंका की लड़ाई और भी भीषण हो जाती है, जब रावण अपना सबसे भयानक रूप धारण कर लेता है, जिससे ये संघर्ष एक निर्णायक मोड़ पर आ पहुंचता है. युद्ध का परिणाम अधर में लटका हुआ है, ऐसे में हनुमान एक परम अस्त्र की खोज में मृत्यु के साम्राज्य तक पहुंच जाते हैं.
Fading Grandeur - Netflix
नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही इस फिल्म में दिवालिया होने के कगार पर खड़े, स्पेन के बदनाम मार्क्विस डॉन लिएंड्रो (एंटोनियो डी ला टोरे) मैड्रिड में मौजूद अपनी जर्जर हवेली को बेचकर खुद को बचाने का फैसला करते हैं. एक अमीर महिला इस संपत्ति में दिलचस्पी दिखाती है. लेकिन, ये सीधा-सादा लगने वाला सौदा तब एक खतरनाक मोड़ ले लेता है, जब उस महिला के असली इरादे सामने आते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.