Wednesday, 21 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

फायरिंग के बाद Tiger Shroff का बड़ा कदम, 2 दिन में ही शुरू की फिल्म की शूटिंग?

Tiger Shroff: टाइगर श्रॉफ ने जुहू फायरिंग की घटना के महज दो दिन बाद ही काम पर वापसी कर ली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'लग जा गले' की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है.

Tiger Shroff Resumes Shoot Lag Ja Gale
Tiger Shroff Resumes Shoot Lag Ja Gale

Tiger Shroff: जुहू में अपनी कार पर हुए जानलेवा हमले के महज दो दिन बाद ही बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने दिखा दिया है कि वह डरने वालों में से बिल्कुल नहीं हैं. खौफनाक फायरिंग की इस घटना को पीछे छोड़ते हुए टाइगर ने बिना एक भी दिन गंवाए अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लग जा गले’ की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है. उनके इस डेडीकेशन और निडर अंदाज ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि असली एक्शन हीरो पर्दे के पीछे भी रियल लाइफ में फाइटर होता है.

हमले के दो दिन बाद ही सेट पर लौटे टाइगर?

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट्स के मुताबिक, 18 अक्टूबर को जुहू में हुई फायरिंग की घटना के ठीक दो दिन बाद यानी 20 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ ने काम पर वापसी कर ली. उन्होंने बिना किसी डर के अपनी फिल्म ‘लग जा गले’ की शूटिंग शुरू कर दी है.

---विज्ञापन---

जाह्नवी कपूर और लक्ष्य भी आएंगे नजर

करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही इस रोमांटिक-एक्शन फिल्म में टाइगर श्रॉफ पहली बार जाह्नवी कपूर और लक्ष्य के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे.

राज मेहता कर रहे हैं फिल्म का निर्देशन

इस फिल्म का डायरेक्शन राज मेहता संभाल रहे हैं, जो इससे पहले ‘गुड न्यूज’, ‘जुग जुग जियो’ और ‘सेल्फी’ जैसी पॉपुलर फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. चर्चा है कि यह फिल्म अगले साल मई 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है, हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी ऑफिशियल रिलीज डेट आना बाकी है.

---विज्ञापन---

18 अक्टूबर की शाम हुआ था जानलेवा हमला

बता दें कि 18 अक्टूबर की शाम जब टाइगर जुहू स्थित फुटबॉल ग्राउंड से मैच खेलकर अपनी कार से लौट रहे थे, तब अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी. गनीमत यह रही कि इस हमले में टाइगर बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई.

टाइगर और उनकी टीम का ऑफिशियल रिएक्शन बाकी

भले ही रिपोर्ट्स में शूटिंग शुरू करने की बात सामने आ रही है, लेकिन इस सिलसिले में अभी तक टाइगर श्रॉफ या उनकी ऑफिशियल टीम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 21, 2026 06:20 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो