Wednesday, 21 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

आखिर क्यों अलग हुए थे दलेर मेहंदी और मीका सिंह? भाई को याद कर रो पड़े सिंगर

Daler Mehndi Mika Singh: दलेर मेहंदी और मीका सिंह की जोड़ी को भला कौन नहीं जानता, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों भाई अलग क्यों हुए थे? एक पुराने इंटरव्यू में दलेर मेहंदी ने बताया कि कैसे कुछ लोगों की वजह से उन्हें और मीका को अलग होना पड़ा था.

Daler Mehndi Mika Singh Separation Reason
Daler Mehndi Mika Singh Separation Reason

Daler Mehndi Mika Singh: मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) इन दिनों उत्तराखंड के कुंजापुरी मेले में अपनी परफॉर्मेंस को लेकर हुए विवाद के चलते सुर्खियों में हैं. जहां एक तरफ कई सेलेब्स उनके सपोर्ट में आ गए हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके पास्ट के इंटरव्यूज भी काफी वायरल हो रहे हैं. एक इंटरव्यू में दलेर मेहंदी ने अपने छोटे भाई मीका सिंह (Mika Singh) के साथ हुए अलगाव और उस दर्दनाक पल को याद किया, जिसे सोचकर आज भी उनकी आंखें नम हो जाती हैं.

‘जब मीका ने कहा कि मुझे अलग गाना है’

आजतक के एक इंटरव्यू के दौरान जब दलेर मेहंदी से पूछा गया कि पूरा परिवार और दोनों भाई मिलकर गाते थे, तो फिर अलग होने की क्या जरूरत पड़ी? इस पर दलेर ने बताया कि एक दिन मीका ने उनसे आकर कहा कि वह अब अलग गाना चाहते हैं.

---विज्ञापन---

फूट-फूट कर रोए थे दलेर मेहंदी

दलेर ने बताया कि जब मीका ने अलग होने की बात कही, तो उन्होंने अपनी वाइफ को फोन किया और वह उस दिन बहुत देर तक रोए थे. उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि उनका छोटा भाई ऐसी बातें क्यों कर रहा है.

मीका के लिए खुद सेटअप किया स्टूडियो

भले ही दोनों अलग हो गए, लेकिन बड़े भाई होने का फर्ज निभाते हुए दलेर ने मीका की पहली एल्बम रिकॉर्ड कराई, उनके लिए स्टूडियो सेटअप किया और सारा खर्चा खुद उठाया. दलेर ने कहा कि छोटा भाई जब भी गाता है, उन्हें बहुत अच्छा लगता है.

---विज्ञापन---

रिश्तेदारों और दोस्तों ने बोया जहर

दलेर मेहंदी ने खुलासा किया कि जब आप तरक्की कर रहे होते हैं, तो कई ऐसे लोग साथ जुड़ जाते हैं जो आपको लूटना शुरू कर देते हैं. उन्होंने बताया कि कुछ रिश्तेदारों और दोस्तों ने ही उन दोनों भाइयों के बीच दूरियां बढ़ाई थीं, जिसकी सच्चाई उन्हें तीन महीने बाद पता चली थी.

मीठा बोलने वाले ही देते हैं धोखा

दर्द बयां करते हुए दलेर ने कहा कि कई रिश्तेदार और दोस्त ऐसे होते हैं जो आपकी तरक्की से जलते हैं. ऊपर से मीठा बोलने वाले ऐसे लोग ही अक्सर अपनों के रिश्तों में जहर बोने का काम करते हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 21, 2026 07:46 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो