---विज्ञापन---
Friday OTT releases (August 14, 2026): इस फ्राइडे ओटीटी पर होगा बवाल, रिलीज हो रहीं ये 5 नई फिल्में-सीरीज
Friday OTT releases (August 14, 2026): इस फ्राइडे ओटीटी पर काफी कुछ खास होने वाला है. 14 अगस्त 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज आ रही हैं. आइए जानते हैं.
Friday OTT releases (August 14, 2026): ओटीटी पर शुक्रवार, 14 अगस्त, 2026 को कई शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर की रोमांटिक-कॉमेडी 'कॉकटेल 2' से लेकर कंगना रनौत की जबरदस्त मेडिकल ड्रामा 'भारत भाग्य विधाता' और संजय दत्त व नमाशी चक्रवर्ती की दिलचस्प पॉलिटिकल ड्रामा 'आखिरी सवाल' तक, इस हफ्ते दर्शकों को मनोरंजन का जबरदस्त डोज मिलने जा रहा है.
Bharat Bhhagya Viddhaata - ZEE5
26/11 के मुंबई आतंकी हमलों की पृष्ठभूमि पर बनी ये एक मेडिकल ड्रामा फिल्म है, जो 'कामा एंड एल्ब्लेस हॉस्पिटल' के उन डॉक्टरों, नर्सों और हॉस्पिटल स्टाफ की कहानी दिखाती है, जिन्होंने हमले के दौरान दरवाजे बंद कर दिए, मरीजों को सुरक्षित जगहों पर छिपाया और लोगों की जान बचाने के लिए सूझ-बूझ से काम लिया. मनोज तापड़िया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कंगना रनौत, गिरिजा ओक और स्मिता तांबे लीड रोल में हैं.
Cocktail 2 - Netflix
‘कॉकटेल 2’, होमी अदजानिया की 2012 की हिट फिल्म ‘कॉकटेल’ का स्पिरिचुअल सीक्वल है. इसमें शाहिद कपोइयर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन लीड रोल में हैं. कुणाल (शाहिद कपूर) और दिया (रश्मिका मंदाना) लंबे समय से साथ हैं और शादी के बढ़ते दबाव से बचने के लिए सिसिली जाते हैं. यहां दिया की बेफिक्र दोस्त एली (कृति सेनन) मिलती है. कुणाल की वफादारी परखने के लिए, दिया चुपके से एली से कहती है कि वो कुणाल के साथ फ्लर्ट करे. हालांकि, बाद में एली को सचमुच में कुणाल से प्यार हो जाता है.
Don't Say Good Luck - Netflix
ये फिल्म एक 15 साल की थिएटर स्टूडेंट की कहानी है, जिसे उसका बड़ा ब्रेक तब मिलता है जब उसे अपने स्कूल के म्यूजिकल में लीड रोल के लिए चुना जाता है. हालांकि, उसकी खुशी ज़्यादा देर तक नहीं रहती क्योंकि उसे एक बुरी खबर मिलती है: उसकी मां का कैंसर वापस आ गया है. जैसे-जैसे रिहर्सल और परफॉर्मेंस का काम बढ़ता है, उसकी जिंदगी में और परेशानियां बढ़ने लगती है.
Aakhri Sawal - Lionsgate Play
ये कहानी है एक छात्र और प्रोफेसर के बीच छिड़े विवाद की. RSS पर अपनी थीसिस रिजेक्ट होने के बाद, रिसर्च स्कॉलर विक्की हेगड़े (नमाशी चक्रवर्ती) का अपने मेंटर, प्रोफेसर गोपाल नाडकर्णी (संजय दत्त) से झगड़ा हो जाता है. विक्की ये मुद्दा नेशनल लेवल पर ले जाता है और अपने प्रोफेसर को चुनौती देता है.
Umthetho - Netflix
म्बाली ड्लामिनी (न्कोबिले नुनु खुमालो) को यह जानकर हैरानी होती है कि उसका भाई मोसेस (टोनी क्गोरोज), जिसे वो मरा हुआ समझती थी, वो जिंदा है और अब जेल में एक हिंसक गैंग चलाता है. जब उनका छोटा भाई एक खतरनाक सिंडिकेट के चक्कर में फंस जाता है, तो म्बाली के पास मामला खुद अपने हाथ में लेने के अलावा कोई चारा नहीं बचता—अपने परिवार को बचाने की हताश कोशिश में वो डबल एजेंट बनकर मोसेस के गैंग में घुसपैठ करती है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.