Thursday, 18 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

12 दिनों से नेटफ्लिक्स पर तहलका मचा रही ये रोमांटिक फिल्म, IMDb पर मिली धांसू रेटिंग

---विज्ञापन---

Netflix Trending: हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई इस रोमांटिक फिल्म की कहानी ने हर किसी का दिल जीत लिया. नेटफ्लिक्स पर आते ही इस फिल्म ने अपना कब्जा जमा लिया है और माधुरी दीक्षित-तृप्ति डिमरी की 'मां-बहन' को भी जमकर टक्कर दे रही है. अगर आप भी रोमांटिक फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो इस फिल्म की कहानी आपको जरूर पसंद आएगी.

फिल्म की कहानी

इस रोमांटिक फिल्म की कहानी एक 29 साल के लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी अब तक शादी नहीं हुई है. जीवन में इस लड़के का पास कोई लक्ष्य नहीं है, जिसके चलते अक्सर सब उसे ताने मारते रहते हैं. उससे कोई भी लड़की बात नहीं करती है.

---Advertisement---

कौनसी फिल्म?

इसी बीच उस लड़के की जिंदगी में एक लड़की की एंट्री होती है और इसके बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है. हम बात कर रहे हैं तमिल भाषा की फिल्म ‘29’ की, जिसे आप ओटीटी पर ये हिंदी, कन्नड़, मलयालम और तेलुगु में भी देख सकते हैं.

फिल्म में शामिल स्टार्स

रत्ना कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विधु और प्रीति असरानी लीड रोल में हैं. इन दोनों के अलावा फिल्म में महेंद्रन, शहनाज फातिमा, अविनाश और प्रेम कुमार भी शामिल हैं.

---Advertisement---

कहानी जीत लेगी दिल

ये फिल्म 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और फिर जून में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आ गई. ओटीटी पर इस फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसकी रोमांटिक-इमोशनल कहानी हर युवा को जोड़ने का काम कर रही है.

IMDb पर मिली शानदार रेटिंग

फिल्म में कई ऐसे सीन हैं, जिन्हें देखकर आपकी आंखें भर आएंगी. फिल्म को IMDb पर 10 में से 7.4 की शानदार रेटिंग मिली है और इन दिनों नेटफ्लिक्स पर जमकर देखी जा रही है.

---Advertisement---
First published on: Jun 18, 2026 01:37 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola