Monday, 29 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix पर पिछले 5 महीने से तहलका मचा रही ये वेब सीरीज, हर एक एपिसोड में मिलेगा जबरदस्त ट्विस्ट

---विज्ञापन---

Netflix Series: ड्रामा, सस्पेंस, एक्शन और थ्रिल से भरपूर इस सीरीज की दमदार कहानी और शानदार एक्टिंग ने हर किसी का दिल जीत लिया. यही कारण है कि पिछले 5 महीने से ये सीरीज दर्शकों की पसंद बनी हुई है. अगर आपने अब तक ये सीरीज नहीं देखी है, तो सबसे पहले इसे जरूर देख लीजिए.

5 महीने से टॉप 10 में शामिल

सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस सीरीज में इमरान हाशमी लीड रोल में हैं. खास बात ये है कि रिलीज के करीब पांच महीने बाद भी ये नेटफ्लिक्स की टॉप 10 लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है और इसे अब भी खूब देखा जा रहा है.

---Advertisement---

कौनसी सीरीज?

हम बात कर रहे हैं इमरान हाशमी स्टारर वेब सीरीज 'तस्करी: द स्मगलर्स' की, जिसे 14 जनवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था. रिलीज के बाद इसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था और अब भी ये नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी हुई है.

एयरपोर्ट पर हो रही तस्करी

इस सीरीज में आपको क्राइम, एक्शन और सस्पेंस के साथ जबरदस्त ड्रामा भी देखने को मिलता है. इस सीरीज की कहानी मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट और कस्टम्स ओवरसीज इंटेलिजेंस नेटवर्क यानी COIN के आसपास घूमती है.

---Advertisement---

सीरीज की कहानी

इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक बड़ा तस्करी गिरोह सोना, हीरे और दूसरे कीमती सामान की अवैध तस्करी करता है. इस पूरे रैकेट को खत्म करने के लिए सस्पेंड कस्टम ऑफिसर अर्जुन मीना की वापसी होती है. आगे की कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट और सस्पेंस देखने को मिलते हैं, जो अंत तक दर्शकों को बांधे रखते हैं.

कास्ट

इस वेब सीरीज में इमरान हाशमी के साथ शरद केलकर, अमृता खानविलकर, जिया अफरोज, नंदिश संधू और अनुराग सिन्हा भी शामिल हैं. IMDb पर इस सीरीज को 10 में से 7.1 की रेटिंग मिली है. इसे आप जब चाहे नेटफ्लिक्स पर एन्जॉय कर सकते हैं.

---Advertisement---
First published on: Jun 29, 2026 03:44 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola