---विज्ञापन---
8 महीने से OTT पर टॉप ट्रेंडिंग में छाई ये सीरीज, 7 एपिसोड की कहानी ने जीता दर्शकों का दिल
Web Series: आज हम आपको ओटीटी पर मौजूद एक ऐसी सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जो 8 महीने से ओटीटी पर छाई हुई है. इसकी थ्रिलिंग कहानी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.
Web Series: ओटीटी पर कंटेंट की भरमार है. लेकिन यहां कुछ फिल्में और सीरीज ऐसी हैं, जो महीनों से नाम कमा रही हैं. आज हम आपको एक ऐसी जबरदस्त वेब सीरीज के बारे में बता रहे हैं. ये सीरीज पिछले 8 महीने से ओटीटी पर तहलका मचा रही है. इसकी कहानी बीते 8 महीने से टाॅप 10 की ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी हुई है. आइए इसके बारे में जानते हैं.
7 एपिसोड की सीरीज
7 एपिसोड की इस वेब सीरीज की कहानी ने दुनियाभर में नामा कमाया है. ये इंडिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली इंडियन सीरीज में से एक बन गई है. खास बात ये है कि ये सीरीज आठ महीनों से टॉप 10 की ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई है. इस बीच कई नई सीरीज आईं, लेकिन कोई भी थ्रिलर सीरीज को पछाड़ नहीं पाई.
कौनसी सीरीज?
इस सीरीज में बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी लीड रोल में हैं. जी हम बात कर रहे हैं नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ की, जो इसी साल जनवरी महीने रिलीज हुई है.
नेटफ्लिक्स पर ट्रेंडिंग
नेटफ्लिक्स पर मौजूद सीरीज तस्करी महीनों तक टॉप 10 लिस्ट में नंबर-1 स्पॉट पर ट्रेंड करती रही थी. वहीं अब भी ये सीरीज टॉप 10 में बनी हुई है.
कहानी
इस सीरीज की कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. इसे IMDb पर 7.1 की रेटिंग मिली है. 7 एपिसोड की इस सीरीज की कहानी मुंबई एयरपोर्ट पर हो रही स्मगलिंग के इर्द-गिर्द घूमती है. सीरीज की कहानी कस्टम डिपार्टमेंट के एक ग्रुप की है जो एक इंटरनेशनल स्मगलिंग गिरोह के साथ मुकाबला करती है.
कास्ट
इसे नीरज पांडे ने डायरेक्ट किया है. इसमें इमरान हाशमी के अलावा जोया अफरोज, अनुराग सिन्हा, अमृता खानविलकर, नंदिश सिंह संधू और शरद केलकर लीड रोल में हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.