Wednesday, 9 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ranabaali Teaser: विजय-रश्मिका की फिल्म ‘रणबाली’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, जानें कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी ये मूवी

Ranabaali Teaser: साउथ स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म ‘रणबाली’ का टीजर सामने आ गया है. टीजर में विजय का अबतक का सबसे खतरनाक लुक देखने को मिला है.

Ranabaali Teaser
Ranabaali Teaser

Ranabaali Teaser: साउथ स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म ‘रणबाली’ का टीजर रिलीज हो गया है. फिल्म में विजय देवरकोंडा ‘रणबाली’ का लीड रोल निभा रहे हैं. टीजर में विजय का लुक देखकर फैंस उत्साहित हो उठे हैं. जारी छोटे में टीजर वीडियो में रश्मिका मंदाना की भी झलक देखने को मिली, जो फिल्म में रणबाली की पत्नी ‘जयम्मा’ के किरदार में हैं.

ट्रेलर में क्या कुछ है खास?

फिल्म ‘रणबाली’ के टीजर में दिखाया गया है कि 19वीं सदी में ब्रिटिश शासनकाल के दौरान भारतीयों पर किस तरह का अत्याचार होता है. उसी दौर में एक ऐसा योद्धा सामने आता है, जो अंग्रेजों के अत्याचार को खत्म करने की प्रतिज्ञा करता है और इसके लिए हथियार उठा लेता है. ‘रणबाली’ के किरदार में विजय देवरकोंडा बहुत ही शानदार नजर आ रहे हैं. टीजर में विजय देवरकोंडा बहुत ही खतरनाक रोल में दिखे हैं. उनका धांसू एक्शन मोड देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे. वो कभी खंजर से तो कभी बंदूक से अंग्रेजों को निशाना बनाते हैं. टीजर में रश्मिका मंदाना की एक छोटी सी झलक दिखी है.

---विज्ञापन---

कब रिलीज होगी फिल्म?

शादी के बाद ये पहली फिल्म होगी जिसमें विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना साथ दिखाई देंगे. ऑनस्क्रीन दोनों की जोड़ी देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. ‘रणबाली’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में 16 अक्तूबर 2026 को रिलीज होगी.

First published on: Sep 09, 2026 05:11 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola