---विज्ञापन---
125 मिनट की महाफ्लॉप फिल्म ने OTT पर काटा गदर, टॉप-10 ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर-2 पर कर रही राज
हाल ही में ओटीटी पर एक ऐसी फिल्म आई, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थीं. लेकिन इन दिनों ओटीटी पर तहलका मचा रही है. आलम ये है कि ये मूवी ओटीटी पर टॉप ट्रेंडिंग में बनी हुई है. फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. आइए फिल्म के बारे में जानते हैं.
महाफ्लॉप फिल्म का ओटीटी पर जलवा
सिनेमाघरों में बुरी फ्लॉप हुईं फिल्में अक्सर ओटीटी पर आकर छा जाती हैं. बीते 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. रिलीज के वक्त ये फिल्म बिल्कुल होइ पसंद की गई, लेकिन ओटीटी पर इन दिनों खूब नाम कमा रही है.
कौनसी फिल्म?
हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘एक दिन’ की, जिसमें आमिर खान के बेटे जुनैद खान और एक्ट्रेस साई पल्लवी ने लीड रोल निभाया है. रिलीज से पहले इस लव स्टोरी स्टोरी फिल्म को काफी चर्चा थी, लेकिन ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से नाकाम रही थी और फ्लॉप हो गई.
ओटीटी पर ट्रेंडिंग
हाल ही में ‘एक दिन’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज किया गया और यहां आते ही ये फिल्म छा गई है और इसकी कहानी बेहद पसंद की जा रही है. प्राइम वीडियो की टॉप-10 ट्रेंडिंग लिस्ट में ये फिल्म नंबर-2 पर ट्रेंड कर रही है.
बुरी तरह हुई फ्लॉप
फिल्म ‘एक दिन’ मूल रूप से साल 2016 रिलीज की गई थाई फिल्म 'वन डे' (One Day) की आधिकारिक रीमेक है. फिल्म ने दुनियाभर में लगभग ₹5.50 करोड़ का कलेक्शन किया. इंडिया में इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹5.05 करोड़ और नेट कलेक्शन करीब ₹4.30 करोड़ रहा और फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हो गई.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.