---विज्ञापन---
ऋषि कपूर की हीरोइन, जिसने पहली ही फिल्म में बिकिनी सीन से मचा दिया था तहलका, मूवी हुई थी ब्लॉकबस्टर
Bollywood Actress: ऋषि कपूर की इस हीरोइन ने बॉलीवुड में कदम रखते ही तहलका मचा दिया. डेब्यू फिल्म में बिकिनी पहनकर एक्ट्रेस ने हर युवा के दिल में आग लगा दी थी.
Bollywood Actress: आज हम आपको हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की एक ऐसी अदाकारा से मिलवा रहे हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखते ही तहलका मचा दिया था. अपनी पहली फिल्म से ही एक्ट्रेस रातोंरात स्टार बन गईं और आज भी फिल्मी दुनिया में छाई हुई हैं. इन्होंने अपना डेब्यू ऋषि कपूर के साथ किया था और फिल्म में उनका एक बिकिनी सीन भी शामिल था, जो काफी चर्चा रहा है.
लीड रोल में ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया
फिल्मी दुनिया में एक्ट्रेस का डेब्यू था. उन्हें पहली फिल्म ऋषि कपूर के साथ लीड रोल में मिली. ये फिल्म ऋषि कपूर के लिए भी बहुत खास थी. क्योंकि ये उनकी भी लीड हीरो के तौर पर पहली फिल्म थी. इससे पहले ऋषि कपूर साल 1970 में आई फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नजर आए थे.
डिम्पल कपाड़िया की पहली फिल्म
अब शायद आप समझ गए हो. हम बात कर रहे हैं राज कपूर निर्देशित साल 1973 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉबी’ की, जिसमें हीरोइन के तौर पर डिम्पल कपाड़िया और हीरो के तौर पर ऋषि कपूर नजर आए हैं. ये फिल्म एक युवा जोड़ी की प्रेम कहानी पर आधारित है.
ऋषि कपूर संग जोड़ी थी सुपरहिट
‘बॉबी’ एक रोमांटिक मूवी है. इस फिल्म में ऋषि कपूर लीड रोल में पहली बार दिखे थें. डिम्पल कपाड़िया की भी ये पहली फिल्म थी. इसकी शूटिंग के दौरान डिम्पल सिर्फ 16 साल की थीं.
बिकिनी पहन मचा दिया था तहलका
फिल्म में डिम्पल कपाड़िया पर एक बिकिनी सीन फिल्माया गया था, जिसने उस समय दर्शकों को सिनेमाघरों की तरह खूब आकर्षित किया. फिल्म में ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया की जोड़ी भी बेहद पसंद की गई. हालांकि इसके बाद डिंपल ने राजेश खन्ना से शादी कर फिल्मों से दूरी बना लिया था.
अब भी इंडस्ट्री पर कर रहीं राज
फिर 80 दशक में डिंपल कपाड़िया ने एक बार भी इंडस्ट्री में अपनी मौजूदगी दिखाई और हिन्दी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस में एक के तौर पर खुद को स्थापित किया. आज डिंपल कपाड़िया की दो बेटियां हैं एक ट्विंकल और दूसरी रिंकी. ट्विंकल की शादी एक्टर अक्षय कुमार से हुई है. डिम्पल अब भी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.