Friday, 7 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का फेवरेट है 65 साल पुराना देव आनंद का ये गाना, सुनते ही मग्न हो जाते हैं लोग

Dev Anand Song: देव आनंद की फ्लॉप फिल्म का ये गाना आज भी लाखों दिलों पर राज करता है. दशकों से ये गाना प्रेमी-प्रेमिकाओं का फेवरेट बना हुआ है

Dev Anand Song: हिंदी सिनेमा में 60, 70 और 80 के दशक में कुछ ऐसे गाने, जिन्हें आज भी उतना ही पसंद किया जाता है जितना सालों पहले. पीढ़ियां बदल गईं, सितारे बदल गए हैं, लेकिन उन गानों की धुन सुनकर आज लोगों के दिलों के तार जुड़ जाते हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही गाने के बारे में बता रहे हैं. ये गाना प्यार, जुदाई और अधूरी मुलाकातों का सबसे खूबसूरत इजहार माना जाता है. दिलचस्प बात ये है कि जिस फिल्म में गाना शामिल है वो बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी. मगर इसके एक गाने को हमेशा सराहा जाता है.

कौनसा गाना?

हम बात कर रहे हैं ‘अभी ना जाओ छोड़कर कि दिल अभी भरा नहीं है.’ गाने की, जो देव आनंद की फिल्म हम दोनों में शामिल है. 1961 में रिलीज हुई फिल्म ‘हम दोनों’ में देव आनंद, साधना और नंदा लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म के डायरेक्टर विजय आनंद थे. इस फिल्म का गण एक सबसे ज्यादा फेमस हुआ ‘अभी ना जाओ छोड़कर’, जिसे मोहम्मद रफी और आशा भोसले ने अपनी मधुर आवाज दी.

---विज्ञापन---

65 साल बाद भी सदाबहार

65 साल बाद भी ये गाना बेहद पसंद किया जाता है. इसके बोल मशहूर शायर और गीतकार साहिर लुधियानवी ने लिखे थे, जबकि इसका म्यूजिक जयदेव ने तैयार किया था. इस गाने को इतनी खूबसूरती से लिखा गया और फिल्माया गया है कि इसे हिंदी सिनेमा के सबसे यादगार रोमांटिक गीतों में से एक माना जाता है. सिर्फ यही नहीं, ‘हम दोनों’ फिल्म के बाकी गीत भी शानदार हैं. जैसे ‘मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया’, ‘कभी खुद पे कभी हालात पर रोना आया’, ‘अल्लाह तेरो नाम’, ‘प्रभु तेरो नाम’ और ‘जहां में ऐसा कौन है’. लेकिन ‘अभी ना जाओ छोड़कर’ सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली. ये गाना आज के युवा पसंद भी काफी पसंद करते हैं.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
First published on: Aug 07, 2026 02:16 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola