‘लॉक अप 2’ की ट्रॉफी भले ही शिल्पा शिंदे अपने नाम नहीं कर पाईं, लेकिन शो से बाहर आते ही उन्हें जो प्यार और सम्मान मिला, उसने साबित कर दिया कि हर जीत ट्रॉफी से नहीं मापी जाती। जहां बाकी कंटेस्टेंट्स ग्रैंड फिनाले के बाद सक्सेस पार्टी में पहुंचे, वहीं शिल्पा ने एक अलग रास्ता चुना। वह सीधे अपने कर्जत स्थित शेल्टर होम पहुंचीं, जहां उनका इंतजार कर रही थीं वो बुजुर्ग महिलाएं, जिन्हें एक्ट्रेस अपना परिवार मानती हैं। शेल्टर होम पहुंचते ही महिलाओं ने शिल्पा का फूलों की मालाओं से जोरदार स्वागत किया। किसी ने उन्हें गले लगाया, किसी ने सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया, तो एक बुजुर्ग महिला ने उनका हाथ चूम लिया। वहीं, एक महिला शिल्पा को देखते ही भावुक होकर रो पड़ी। शिल्पा ने भी सभी महिलाओं से प्यार से मुलाकात की, उनका हालचाल पूछा और उन्हें गले लगाया। इन भावुक पलों का वीडियो शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। कैप्शन में उन्होंने लिखा कि ‘लॉक अप’ से बाहर आने के बाद घर लौटकर उन्हें इतना प्यार और सपोर्ट मिला कि उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे वही इस सीजन की असली विनर हों। उनके इस पोस्ट पर फैंस के साथ कई सेलेब्स ने भी प्यार बरसाया। राखी सावंत ने पोस्ट पर रिएक्ट किया, जबकि माधुरी जैन ग्रोवर ने हार्ट इमोजी के जरिए अपना सपोर्ट जताया। बता दें कि शो के दौरान शिल्पा ने अपनी निजी जिंदगी के दर्दनाक पहलुओं का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि उनका अपनी मां और भाई से रिश्ता टूट चुका है और मुंबई आने पर वह घर की बजाय होटल में रुकती हैं। इसी वजह से उन्होंने कर्जत में अपना फार्महाउस बनाया और वहीं बेसहारा बुजुर्ग महिलाओं के लिए शेल्टर होम शुरू किया। 5 अगस्त 2026 को ‘लॉक अप 2’ के ग्रैंड फिनाले में श्रेया कालरा ने ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी जीती, जबकि शिवांगी जोशी फर्स्ट रनर-अप रहीं। शिल्पा टॉप 2 में जगह नहीं बना सकीं, लेकिन शेल्टर होम में मिले इस प्यार ने उनकी एक अलग जीत जरूर तय कर दी।
---विज्ञापन---
शेल्टर होम से Shilpa Shinde की तस्वीरें वायरल, मां ने ठुकराया..गैरों ने अपनाया! जानिए पूरा मामला
लॉक अप 2' की ट्रॉफी भले ही शिल्पा शिंदे अपने नाम नहीं कर पाईं, लेकिन शो से बाहर आते ही उन्हें जो प्यार और सम्मान मिला, उसने साबित कर दिया कि हर जीत ट्रॉफी से नहीं मापी जाती। जहां बाकी कंटेस्टेंट्स ग्रैंड फिनाले के बाद सक्सेस पार्टी में पहुंचे, वहीं शिल्पा ने एक अलग रास्ता चुना। वह सीधे अपने कर्जत स्थित शेल्टर होम पहुंचीं, जहां उनका इंतजार कर रही थीं वो बुजुर्ग महिलाएं, जिन्हें एक्ट्रेस अपना परिवार मानती हैं।
First published on: Aug 07, 2026 12:45 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola