Friday, 7 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Mini Mathur hosted a star-studded party,Gauahar Khan-Kushal Tandon एक ही छत्त के नीचे,Video Viral

6 हफ्तों से चल रहे रियलिटी शो ‘अलायन्स’ को आखिरकार अपना विनर मिल गया है। मिनी माथुर ने अली गोनी और रूही दोसानी को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं गुरुवार रात शो की शानदार सक्सेस पार्टी का आयोजन हुआ, जिसकी होस्ट खुद मिनी माथुर थीं। पार्टी में शो से जुड़े कई कंटेस्टेंट्स के साथ टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारे भी पहुंचे।

Edited By : Priya Singh | Updated: Aug 7, 2026 15:19
Share :
Gauahar Khan

6 हफ्तों से चल रहे रियलिटी शो ‘अलायन्स’ को आखिरकार अपना विनर मिल गया है। मिनी माथुर ने अली गोनी और रूही दोसानी को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं गुरुवार रात शो की शानदार सक्सेस पार्टी का आयोजन हुआ, जिसकी होस्ट खुद मिनी माथुर थीं। पार्टी में शो से जुड़े कई कंटेस्टेंट्स के साथ टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारे भी पहुंचे। लेकिन पूरी शाम में जिस चीज ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं, वह था गौहर खान और कुशल टंडन का सालों बाद एक ही इवेंट में नजर आना। एक वक्त पर गौहर और कुशल टीवी की सबसे फेमस जोड़ियों में गिने जाते थे। दोनों की लव स्टोरी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन रिश्ता खत्म होने के बाद दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए। अब जब दोनों एक ही पार्टी में पहुंचे तो फैंस को उम्मीद थी कि शायद दोनों एक-दूसरे से मिलेंगे या कैमरे के सामने कोई खास पल शेयर करेंगे। हालांकि, ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। गौहर अपने पति जैद दरबार के साथ पार्टी में पहुंचीं, जबकि कुशल टंडन ने पैपराजी के सामने अकेले पोज दिए। पार्टी के दौरान दोनों के बीच बातचीत या साथ में तस्वीर लेने का कोई पल सामने नहीं आया। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की मौजूदगी को लेकर खूब चर्चा होने लगी। पार्टी में नीति टेलर, कशिश कपूर, रूही दोसानी, पायल, सीमा सजदेह, वंशज सिंह और डेजी शाह समेत कई सेलेब्स नजर आए। कशिश मिनी के लिए फूलों का बुके लेकर पहुंचीं। वहीं सोहेल खान की गैरमौजूदगी और सीमा सजदेह की मौजूदगी ने भी लोगों का ध्यान खींचा। कुल मिलाकर पार्टी ग्लैमर और स्टार पावर से भरपूर रही, लेकिन सबसे बड़ा गॉसिप पॉइंट गौहर और कुशल का एक ही छत के नीचे होना रहा।

First published on: Aug 07, 2026 03:19 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola