Friday, 7 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

The Odyssey की इस एक्ट्रेस ने कराई जेंडर सर्जरी, बनी ट्रांसजेंडर मैन, ट्रांसफॉर्मेशन देख चौंके फैंस

नोलन की फिल्म इंसेप्शन में एरियाड्नी का किरदार निभाने वाली एलियट पेज की 16 साल की जर्नी बेहद खास रही है. जानिए एलेन से एलियट बनने, टॉप सर्जरी और उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी खास बातें.

मनोरंजन जगत में सितारों की जिंदगी जितनी चकाचौंध भरी दिखती है, उतनी ही उनकी लाइफ में चैलेंजों से भरी होती है. ऐसे कई स्टार्स हैं, जिन्होंने सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी बड़े बदलावों को फेस किया है. ऐसा ही एक नाम एलियट पेज का हैं. जिन्होंने हाल ही में सिनेमाघरों में तहलका मचा चुकी फिल्म ‘द ओडिसी’ में योद्धा सिनोन का किरदार निभाया कर चर्चा बटोरी, बता दें, क्रिस्टोफर नोलन और एलियट करीब 16 साल बाद एक बार फिर साथ काम करते नजर आए.

16 साल बाद बड़ा बदलाव

इससे पहले ये जोड़ी साल 2010 में आई फिल्म ‘इंसेप्शन’ में नजर आई थी.’इंसेप्शन’ में एलियट ने एरियाड्नी नाम की ग्रैजुएट स्टूडेंट का किरदार निभाया था. उस समय उन्हें एलेन पेज के नाम से जाना जाता था. लेकिन इन 16 सालों में उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आया. एलियट ने अपनी जेंडर आइडेंटिटी को लेकर खुलकर बात की और खुद को ट्रांसजेंडर मैन के तौर पर दुनिया के सामने रखा.

---विज्ञापन---

एलेन से एलियट बनने तक का सफर

एलियट ने दिसंबर 2020 में सोशल मीडिया के जरिए अपनी ट्रांसजेंडर पहचान का खुलासा किया था. उन्होंने बताया था कि अब वह एलियट के नाम से अपनी जिंदगी जी रहे हैं. इसके बाद उन्होंने जेंडर अफर्मिंग टॉप सर्जरी भी कराई. इस प्रक्रिया के बाद उनके लुक में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला.

सर्जरी का शेयर किया एक्सपीरियंस

एलियट ने अपनी सर्जरी और उससे जुड़े अनुभवों पर भी बेझिझक बात की है. ओपरा विनफ्रे के साथ बातचीत में उन्होंने बताया था कि सर्जरी के बाद पहली बार उन्हें अपने शरीर में सहज महसूस हुआ. उन्होंने कहा था कि आईने में खुद को देखकर अब उन्हें बेचैनी महसूस नहीं होती, बल्कि ऐसा लगता है कि आखिरकार वह खुद को पहचान पा रहे हैं.

---विज्ञापन---

कैसे बदली पहचान?

एलियट इससे पहले खुद को लेस्बियन के तौर पर भी पहचान चुके थे. 2014 में उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपनी पहचान के बारे में बात की थी. हालांकि, समय के साथ उन्होंने खुद को और करीब से समझा और अपनी जेंडर आइडेंटिटी को लेकर दुनिया के सामने खुलकर आने का फैसला किया.

किताब में भी बयां किया अपना अनुभव

एलियट ने अपनी किताब ‘Pageboy’ में भी अपनी जिंदगी, करियर और जेंडर ट्रांजिशन से जुड़े अनुभव शेयर किए हैं. वह LGBTQIA+ अधिकारों को लेकर भी मुखर रहे हैं और अपनी पहचान से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बात करते हैं.

---विज्ञापन---

पर्सनल लाइफ भी रही चर्चा में

एलियट की पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही है. उन्होंने एमा पोर्टनर से शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और 2021 में दोनों का तलाक हो गया. इसके बावजूद दोनों के बीच अच्छी दोस्ती बनी हुई है. इसके अलावा एलियट का नाम केट मारा और अन्य कलाकारों के साथ भी जुड़ चुका है.

वर्कफ्रंट पर एलियट

वर्कफ्रंट की बात करें तो एलियट ने महज 10 साल की उम्र में एक्टिंग शुरू कर दी थी. ‘जूनो’, ‘इंसेप्शन’, ‘एक्स-मेन’ सीरीज और ‘हार्ड कैंडी’ जैसी फिल्मों ने उन्हें दुनियाभर में पहचान दिलाई. अब ‘द ओडिसी’ में नोलन के साथ उनकी वापसी ने एक बार फिर एलियट को चर्चा में ला दिया है.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 07, 2026 02:34 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola