---विज्ञापन---
‘धुरंधर’ तो बस ट्रेलर था, इन 4 फिल्मों से फिर इतिहास रचेंगे रणवीर सिंह
Ranveer Singh Upcoming Movies: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह ने अपनी फिल्म धुरंधर से दुनियाभर में तहलका मचाया. आज वो इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर और महंगे स्टार्स की लिस्ट में सबसे आगे खड़े हो गए हैं. रणवीर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आई फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से की थी. इसके बाद उन्होंने 'गोलियों की रासलीला: राम लीला', 'बाजीराव मस्तानी', 'सिम्बा' 'धुरंधर' और धुरंधर जैसी शानदार फिल्मों से इतिहास रच दिया. धुरंधर' फ्रेंचाइजी ने रणवीर सिंह को एक नई ऊंचाई दिलाई. आइए जानते हैं कि धुरंधर 2 के बाद रणवीर सिंह कौनसी फिल्मों का हिस्सा बन सकते हैं.
प्रलय
जय मेहता के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘प्रलय’ एक बहुत बड़े बजट की फिल्म होने जा रही है. ये एक जाॅम्बी थ्रिलर फिल्म है. इसकी कहानी 'हंगर गेम्स' जैसी तबाही झेल चुकी मुंबई पर आधारित है. इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे. फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग पर काम चल रहा है.
इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा
ये फिल्म काफी समय से सुर्खियों में है. पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह लेखक अमिश त्रिपाठी की चर्चित 'शिव ट्रिलॉजी' पर आधारित फिल्म सीरीज में भगवान शिव का किरदार निभा सकते हैं. इस ट्रिलॉजी की पहली किताब 'द इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा' है, जिसमें भगवान शिव को एक ऐसे नायक के रूप में दिखाया गया है, जो एक प्राचीन सभ्यता की तकदीर बदलने के लिए नियत हैं. फिल्म पर आगे जानकारी आनी अभी बाकी है.
चंद्रगुप्त मौर्य
रिपोर्ट्स की मानें तो, आने वाले डैनों में रणवीर सिंह एक भव्य ऐतिहासिक फिल्म में महान सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं. अभी इस फिल्म की प्लानिंग चल रही है. इसे लेकर आधिकारिक घोषणा होना बाकी है. बताया जा रहा है कि इस फिल्म में चाणक्य की भूमिका के लिए अक्षय खन्ना को एप्रोच किया जा रहा है.
सिम्बा 2
रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी फिल्म सिम्बा की कामयाबी के बाद मेकर्स 'सिम्बा 2' की भी तैयारी कर रहे हैं. रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म का ऐलान डायरेक्टर रोहित शेट्टी खुद कर चुके हैं. उन्होंने अप्रैल 2025 में कहा था कि 'सिम्बा' और 'सूर्यवंशी' (अक्षय कुमार स्टारर) के सीक्वल बनाए जाएंगे.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.