---विज्ञापन---
JioHotstar के बाद अब यहां रिलीज हो रही Dhurandhar 2, ना कोई कट, ना ही म्यूट, हर सीन में होगा बवाल
Dhurandhar 2: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 की दीवानगी अब भी दर्शकों दिल और दिमाग में छाई हुई है. सिनेमाघरों में तबाही मचाने के बाद ये फिल्म हाल ही में JioHotstar पर रिलीज हुई. अब ये फिल्म एक और प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है.
JioHotstar के बाद यहां रिलीज हो रही 'धुरंधर 2'
धुरंधर और धुरंधर 2 ने बॉलीवुड के सोचने का नजरिया बदल दिया. इन दोनों ब्लॉकबस्टर फिल्मों ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर खूब तहलका मचाया. करीब दो महीने सिनेमाघरों पर राज करने के बाद धुरंधर 2 JioHotstar पर रिलीज हुई, जहां दर्शकों को सिनेमाघरों से अलग और बेहतन अनुभव मिला.
नेटफ्लिक्स पर धुरंधर 2 का अनकट वर्जन
अब ये ब्लॉकबस्टर 19 जून 2026 यानी कल से नेटफ्लिक्स इंडिया पर फिल्म का अनम्यूटेड (रॉ एंड अनकट) वर्जन स्ट्रीम हो रहा है. बता दें पहले ये वर्जन पहले अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए उपलब्ध था, लेकिन अब भारतीय ऑडियंस भी बिना किसी सेंसरशिप के फिल्म का पूरा मजा ले सकेंगी.
मिलेगा बेहतरीन अनुभव
नेटफ्लिक्स पर आप फिल्म का स्पेशल अनम्यूटेड वर्जन हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में देख सकेंगे. यहां बिना किसी बीप, ज्यादा खूनी एक्शन सीन और कुछ दूसरे सीक्वेंस देख सकेंगे जो थिएट्रिकल रिलीज में कट गए थे. दर्शकों के लिए ये काफी अलग और बेहतरीन अनुभव होने वाला है.
धुरंधर 2 की कहानी
बता दें 'धुरंधर: द रिवेंज' 2025 की ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर' का अगला पार्ट है. फिल्म में रणवीर सिंह जसकीरत सिंह रांगी और हमजा अली मजारी का किरदार निभाते हैं, जो पाकिस्तान के ल्यारी में जाकर खूंखार अंडरवर्ल्ड में घुसपैठ करता है, जहां वह 'शेर-ए-बलोच' का खिताब हासिल करने तक पहुंच जाता है.
धुरंधर 2 की कमाई
रणवीर सिंह के अलावा इस फिल्म में संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, दानिश पांडोर और मनाव गोहिल जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं. धुरंधर 2, 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने वर्ल्डवाइड 1,852 करोड़ का आंकड़ा पार किया.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.