---विज्ञापन---
Cannes Film Festival 2026: सामने आया आलिया भट्ट का तीसरा लुक, दूसरे दिन भी छाई रहीं एक्ट्रेस; साथ दिखे आशुतोष गोवारिकर
Cannes Film Festival 2026: दुनिया के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल कान्स 2026 की शुरुआत हो चुकी हैं. 12 मई से शुरू हुए इस फिल्म फेस्टिवल में भारत भी अपनी शानदार मौजूदगी दर्ज करा रहा है. इंडिया की तरफ से बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट यहां पहुंची हैं. बीते दिन उन्होंने पीच कलर के गाउन में रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा. वहीं, आज वो एक बेहद ही स्टाइलिश साड़ी में नजर आई हैं. आलिया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. उनके साथ फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर भी नजर आए हैं.
आलिया भट्ट का तीसरा लुक
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंची हुई हैं. कल 12 मई से इस फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हुई, जहां रेड्स कार्पेट पर आलिया ने अपने शानदार लुक्स से हर किसी का दिल जीत लिया. वहीं आज यानी 13 मई को आलिया एक स्टाइलिश साड़ी में नजर आई हैं.
कान्स फिल्म फेस्टिवल में आलिया भट्ट
79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन से आलिया सुर्खियों में हैं. अपने लुक से आलिया यहां लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं. हाल ही में उनका एक और लुक सामने आया है. वे भारत पवेलियन के उद्घाटन इवेंट पहुंचीं.
कान्स में आलिया का साड़ी लुक
स्टाइल का ध्यान रखते हुए आलिया भट्ट ने अपने हर एक लुक में भारतीय संस्कृति का टच दिया है. बीते दिन उन्होंने पीच कलर के गाउन के साथ दुपट्टा कैरी किया, जो काफी खूबसूरत लग रहा था. वहीं, आज उन्होंने साड़ी पहनी है. इसके साथ उनके माथे पर छोटी सी बड़ी ही खूबसूरत लग रही है.
सिंपल मेकअप ने जीता दिल
सिंपल से मेकअप के साथ आलिया भट्ट ये साड़ी लुक हर किसी को पसंद आ रहा है. आलिया इसके साथ कोई हैवी ज्वैलरी भी नहीं पहनी है. मगर, उनका यह सिंपल लुक देसी छाप छोड़ रहा है. उनका नोज रिंग उनके चेहरे पर मोती की तरफ खिल रहा है.
मॉडर्न टच के साथ पारंपरिक ड्रेस
ब्लाउज के डिजाइन ने थोड़ा मॉडर्न टच जरूर है. लेकिन ये पारंपरिक ब्लाउज के बजाय कोटीनुमा ब्लाउज है, जो काफी शानदार लुक दे रहा है. मैचिंग बिंदी ने उनके लुक को निखार दिया है. वहीं, उनके हाथों में हाथफूल शोभा बढ़ाने का काम कर रहा है.
आशुतोष गोवारिकर भी आए नजर
इसी लुक में आलिया भट्ट भारत पवेलियन पहुंचीं और उन्होंने आशुतोष गोवारिकर के साथ मिलकर 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) का पोस्टर और उसका क्रिएटिव विजन लॉन्च किया. यहां आलिया एक विंटेज-स्टाइल छतरी थामे हुए नजर आई.