Friday, 7 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

बॉलीवुड का पहला ऑनस्क्रीन Kiss! 4 मिनट तक हीरोइन के होंठ चूमता रह गया एक्टर, पार कर दी थी सारी हदें

Bollywood First Kissing Scene: आजकल हर दूसरी फिल्म वेब सीरीज में किसिंग सीन शामिल होते हैं. लेकिन क्या आपको बॉलीवुड के पहले लिपलॉक किसिंग सीन के बारे में पता है? सालों पहले एक फिल्म में पहली बार किसिंग सीन फिल्माया गया, जो 4 मिनट लंबा रहा.

Bollywood First Kissing Scene: सिनेमा की दुनिया आज तेजी से बदल रही है. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को 100 साल से अधिक हो रहे हैं. इस दौरान फिल्मों की सामग्री में काफी कुछ बदलाव हो गया है. एक जमाने में जहां किसिंग और इंटीमेट सीन्स का नामोनिशान नहीं होता था. वहीं अब ये सब आम हो गए हैं. आजकल हर दूसरी फिल्म में आपको ऐसे सीन्स देखने को मिल जाएंगे. वहीं शुरुआती दौर में ऐसे सीन्स प्रतिबंधित हुआ करते थे. उसी जमाने में एक फिल्म में पहली बार कोई लिपलॉक किसिंग सीन फिल्माया गया, जिस दर्शक हैरान रह गए. वो कीसिंग सीन बॉलीवुड के सबसे लंबे किसिंग सीन के रूप में भी जाना गया, जो लगभग 4 मिनट चला था. इसे लेकर काफी विवाद भी हुआ था.

हिंदी सिनेमा का पहला किसिंग सीन

ये बात है साल 1933 की जब ‘कर्मा’ नाम की एक फिल्म आई थी. इस फिल्म में उस समय की मशहूर अदाकारा देविका रानी और एक्टर हिमांशु रॉय लीड रोल में शामिल थे, असल जीवन में पति-पत्नी थे.

---Advertisement---

4 मिनट का सबसे लंबा किसिंग सीन

इसी फिल्म में देविका रानी और हिमांशु रॉय के बीच एक किसिंग सीन शूट किया गया था, जिसे IMDb की रिपोर्ट के अनुसार बॉलीवुड का सबसे लंबा 4 मिनट का किसिंग सीन माना जाता है. इस सीन को बॉलीवुड का पहला किसिंग सीन भी बताया जाता है.

हुआ था काफी बवाल

फिल्म में शामिल इस सीन को लेकर काफी बवाल भी हुआ था. इसके खिलाफ कड़े फैसले भी लिए गए थे. फिल्म को देशभर में बैन कर दिया गया था. हालांकि देविका रानी और हिमांशु रॉय असल जीवन में पति-पत्नी थे, तो उन्हें इस सीन से कोई परहेज नहीं था.

---Advertisement---

फ्लॉप हो गई थी फिल्म

‘कर्मा’ देविका रानी की पहली फिल्म थे. इस फिल्म का डायरेक्शन उनके पति और एक्टर हिमांशु राय ने ही किया था. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी.

भारतीय सिनेमा की ‘फर्स्ट लेडी’

देविका रानी को भारतीय सिनेमा की ‘फर्स्ट लेडी’ के रूप में जाना जाता है. फिल्म ‘कर्मा’ में उन्होंने किसिंग सीन अपने रियल लाइफ पति हिमांशु राय के साथ किया. इस वजह से उन्हें कोई शूटिंग में कोई परेशानी नहीं हुई, लेकिन तब भी ये सीन विवादों में बना रहा. उस जमाने में बड़े पर्दे पर इतना बोल्ड कदम निभाना हिमांशु राय-देविका रानी के लिए ये बहुत मुश्किल साबित हुआ.

---Advertisement---
First published on: Aug 07, 2026 09:17 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola