Friday, 7 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Love and War: रणबीर कपूर की ‘लव एंड वॉर’ में इस हसीना की एंट्री? सोशल मीडिया पर मची हलचल

Love and War: इन दिनों रणबीर कपूर कपूर अपनी फिल्म 'रामायण' को लेकर सुर्खियों में हैं. इसी बीच उनकी एक दूसरी फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर नया अपडेट सामने आया है. IMDb पर इस फिल्म की कास्ट में दीपिका पादुकोण का भी नाम दिखाया जा रहा है.

खबर से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें:

  • ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में नजर आएंगे.
  • फिल्म को संजय लीला भंसाली निर्देशित कर रहे हैं और इसे एक इमोशनल लव ट्रायंगल और वॉर ड्रामा बताया जा रहा है.
  • IMDb की कास्ट लिस्ट में दीपिका पादुकोण का नाम कथित तौर पर कैमियो अपीयरेंस के तौर पर सामने आया है.
  • दीपिका के फिल्म में होने की खबर से फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई है, खासकर रणबीर कपूर के साथ उनकी पुरानी ऑन-स्क्रीन जोड़ी को देखते हुए.
  • हालांकि, दीपिका के कैमियो को लेकर मेकर्स या भंसाली की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Love and War: संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में नजर आएंगे. बताया जा रहा है कि ये एक इमोशनल लव ट्रायंगल मूवी हैं. फिल्म की शूटिंग पर तेजी से काम चल रहा है. वहीं इसी बीच इसकी स्टारकास्ट को लेकर एक अपडेट सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है.

‘लव एंड वॉर’ दीपिका पादुकोण की एंट्री?

दरअसल हाल ही में फैंस ने IMDb ‘लव एंड वॉर’ की स्टारकास्ट लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का नाम देखा, जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि दीपिका भी इस फिल्म का हिस्सा होने जा रही है. IMDb पर दीपिका को कथित तौर पर ‘कैमियो अपीयरेंस’ के तौर पर दीपिका पादुकोण का नाम लिस्ट किया गया है. इस खबर ने फैंस के दिलों में खलबली मचा दी है. बता दें दीपिका और रणबीर कपूर कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं. दोनों का अफेयर भी खूब चर्चा में रहा है. फिल्म में दीपिका की कैमिया की खबर के बाद फैंस लगा रहे हैं कि वो फिल्म में एक खास भूमिका निभा सकती हैं. हालांकि, इसे लेकर अभी मेकर्स या संजय लीला भंसाली की ओर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

---विज्ञापन---

दीपिका पादुकोण-संजय लीला भंसाली की जोड़ी

बता दें दीपिका पादुकोण डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में दोनों की शानदार जोड़ी देखने को मिली है. ऐसे में अगर दीपिका वाकई ‘लव एंड वॉर’ का हिस्सा बनती हैं, तो ये काफी शानदार होगा.

कब रिलीज होगी ‘लव एंड वॉर’

बात करें फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की तो इसमें रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट पहली बार इस तरह एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये वॉर पर आधारित एक इमोशनल लव ट्राइएंगल फिल्म होगी. इसमें रणबीर और विक्की के किरदार के मध्य आलिया नजर आएंगी. अपनी बाकी फिल्मों की तरह ही भंसाली इस फिल्म को भी बड़े पैमाने पर तैयार कर रहे हैं. फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

निष्कर्ष

‘लव एंड वॉर’ पहले से ही रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की तिकड़ी की वजह से बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल है. अब IMDb पर दीपिका पादुकोण का कथित कैमियो सामने आने के बाद फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. अगर दीपिका वाकई फिल्म का हिस्सा बनती हैं, तो रणबीर के साथ उनकी मौजूदगी कहानी में एक खास ट्विस्ट ला सकती है. हालांकि, फिलहाल दीपिका के कैमियो की खबर सिर्फ अटकलों तक सीमित है और मेकर्स की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है. वहीं संजय लीला भंसाली की भव्य शैली, दमदार स्टारकास्ट और लव ट्रायंगल की कहानी को देखते हुए ‘लव एंड वॉर’ से दर्शकों की उम्मीदें काफी ज्यादा हैं. अब देखना होगा कि फिल्म रिलीज होने तक दीपिका के कैमियो का ये सस्पेंस बरकरार रहता है या भंसाली खुद इस राज से पर्दा उठाते हैं.

First published on: Aug 07, 2026 10:59 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola