Friday, 7 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

20 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गईं ये फेमस इंफ्लुएंसर, 3 साल तक लड़ी कैंसर से जंग

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है. जहां 20 साल की पॉपुलर इंफ्यूएंसर की कैंसर से मौत हो गई है.

सोशल मीडिया की दुनिया से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है. जहां 20 साल की फेमस इंफ्लुएंसर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. हम पॉपुलर टिकटॉक स्टार और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सिडनी टोले की बात कर रहे हैं, जिनका निधन हो गया है. वह लंबे समय से दुर्लभ कैंसर कोलांगियोकार्सिनोमा यानी बाइल डक्ट कैंसर से जूझ रही थीं, उन्होंने कभी हार नहीं मानी और डटकर सामना किया और अपनी बीमारी के सफर को सोशल मीडिया पर खुलकर शेयर किया और लाखों लोगों को हिम्मत और पॉजिटिव सोच का देने की एक मजबूत कोशिश की.

परिवार ने शेयर की दुखद खबर

सिडनी के परिवार ने बुधवार, 5 अगस्त को सोशल मीडिया के जरिए उनके निधन की जानकारी दी थी. परिवार ने पहाड़ की चोटी पर खड़ी सिडनी की एक तस्वीर शेयर करते हुए भावुक पोस्ट लिखा. उन्होंने सिडनी को परिवार के लिए बेटी, बहन और हजारों लोगों के लिए एक खास दोस्त बताया. उनके बड़े भाई ऑस्टिन टोले ने भी अपनी बहन को याद करते हुए उन्हें ‘सबसे अच्छी बहन’ कहा.

---विज्ञापन---

मौत से पहले कहां थीं सिडनी?

सिडनी के निधन से एक दिन पहले उनके भाई ऑस्टिन ने बताया था कि उन्हें हॉस्पिस केयर में ले जाया गया है. इस दौरान परिवार और करीबी दोस्त उनके अस्पताल में मौजूद थे. परिवार ने बताया कि सिडनी अपने आखिरी वक्त में भी अपनों के बीच थीं.

कैंसर का कब चला था पता?

सिडनी को 2023 में कोलांगियोकार्सिनोमा का पता चला था. शुरुआत में पेट में महसूस हुई गांठ और जलन को हर्निया समझा गया था, लेकिन जांच के बाद सामने आया कि वह बाइल डक्ट कैंसर से जूझ रही हैं. यह एक दुर्लभ कैंसर है, जो पित्त नलिकाओं में होता है और आमतौर पर 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में देखा जाता है.

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

बीमारी का पता चलने के बाद सिडनी ने अपने इलाज का हर पड़ाव सोशल मीडिया पर शेयर किया. उन्होंने कई सर्जरी, कीमोथेरेपी और इम्यूनोथेरेपी करवाई. वह क्लिनिकल ट्रायल्स का भी हिस्सा बनीं. इलाज के दौरान कुछ समय के लिए उनके ट्यूमर का आकार कम हुआ और डॉक्टरों ने उसका बड़ा हिस्सा निकाल दिया.

आखिरी समय तक नहीं मानी हार

समय के साथ बीमारी दोबारा बढ़ती गई और कैंसर उनके पेरिटोनियम और बाद में फेफड़ों तक फैल गया. मई 2026 में सिडनी ने बताया था कि डॉक्टरों ने एक्टिव ट्रीटमेंट बंद कर एंड-ऑफ-लाइफ केयर की सलाह दी थी. हालांकि, उन्होंने हार मानने से इनकार कर दिया था और इलाज जारी रखने का फैसला किया था.

---विज्ञापन---

फैंस का टूटा दिल

कई हफ्तों तक अस्पताल में रहने और इलाज के बावजूद उनकी हालत बिगड़ती गई. आखिरकार 5 अगस्त को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. सिडनी की कहानी ने सोशल मीडिया पर लाखों लोगों को प्रभावित किया. उनके जाने के बाद फैंस और साथी क्रिएटर्स उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

First published on: Aug 07, 2026 10:01 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola