Sunday, 20 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

शादी से पहले इन लोगों संग जुड़ा था कियारा आडवाणी का नाम, अंत में सिद्धार्थ मल्होत्रा को चुना जीवनसाथी

बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अब पेरेंट्स बन चुके हैं. दोनों की पहली मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई थी और यहीं से उनका सुहाना सफर शुरू हुआ. लेकिन सिद्धार्थ मल्होत्रा से पहले कियारा आडवाणी का नाम कई और लोगों के साथ भी जुड़ चुका है. चलिए जानते हैं.

बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अब पेरेंट्स बन चुके हैं. दोनों की पहली मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई थी और यहीं से उनका सुहाना सफर शुरू हुआ. लेकिन सिद्धार्थ मल्होत्रा से पहले कियारा आडवाणी का नाम कई और लोगों के साथ भी जुड़ चुका है. चलिए जानते हैं.

बॉलीवुड की हसीन अदाकारा कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी साल 2023 में हुई थी. दोनों की जोड़ी को फैंस से भरपूर प्यार मिलता है. फिल्मों में भी इनकी जोड़ी खूब पसंद की जाती है.

---Advertisement---

कियारा और सिद्धार्थ ने करीब 2 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था. दोनों की मुलाकात फिल्म शेरशाह के सेट पर हुई थी. ये फिल्म साल 2021 में आई थी. इस फिल्म में दोनों की शानदार जोड़ी देखने को मिली थी.

इसी फिल्म के सेट पर दोस्त बने कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा को एक-दूसरे से प्यार हो गया. यहीं से दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी.

---Advertisement---

शादी के बाद कपल ने इस साल जुलाई 2025 में अपनी बेटी का स्वागत किया और बीते शुक्रवार यानी 28 नवंबर को दोनों ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया. कियारा और सिद्धार्त ने अपनी बेटी की पहली झलक दिखाई है.

सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए कपल ने बताया कि उन्होंने अपनी नन्हीं परी का नाम सराया रखा है. सराया का अलग-अलग भाषा में अलग-अलग मतलब है. हिब्रू में इसका अर्थ ‘ईश्वर द्वारा संरक्षित’ माना जाता है. शादी से पहले कियारा का नाम कई और स्टार्स के संग भी जुड़ा था, लेकिन अंत में एक्ट्रेस ने सिद्धार्थ मल्होत्रा को अपना जीवनसाथी चुना.

---Advertisement---

बॉलीवुड एक्टर मस्तान बर्मावाला के साथ कियारा का रिश्ता काफी चर्चा में था. मस्तान बर्मावाला के साथ कियारा के इस रिलेशनशिप की शुरुआत साल 2014 में हुई थी. दोनों ने एक-दूसरे को कई दिनों तक डेट भी किया था. हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए.

इसके अलावा कियारा आडवाणी का नाम मोहित मारवाह से भी जुड़ चुके है. दोनों ने फिल्म फुगली में साथ काम किया था, जिसके बाद चर्चा में आ गए थे. हालांकि आगे ऐसा कुछ सामने नहीं आया. मोहित अब एक्टिंग की दुनिया से दूर परिवार का बिजनेस संभाल रहे हैं.

---Advertisement---
First published on: Nov 29, 2025 03:02 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola