---विज्ञापन---
दृश्यम से कम नहीं है ये फिल्म, सस्पेंस देख पकड़ लेंगे माथा, OTT पर उड़ा रही गर्दा
हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई इस फिल्म की दमदार कहानी, शानदार स्क्रीनप्ले और सस्पेंस की पूरे देशभर में चर्चा हो रही है. स्क्रीन खुलते ही ये फिल्म दर्शकों के बीच जबरदस्त सस्पेंस पैदा करती है, को आखिर तक बना रहता है. फिल्म में धांसू एक्शन के साथ ही फैमिली ड्रामा, माइंड गेम्स और ऐसे ट्विस्ट हैं जो आखिरी मिनट तक सस्पेंस बनाए रखते हैं. चलिए इसके बारे में जानते हैं.
OTT पर उड़ा रही गरदा
ओटीटी पर आते ही इस फिल्म ने तहलका मचा दिया और लगातार ओटीटी की टॉप 10 लिस्ट में छाई हुई है. दर्शकों का इसे शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है. अगर आप कुछ अलग देखना चाहते हैं, तो ये फिल्म आपको एक बार जरूर देख लेनी चाहिए.
कौनसी फिल्म?
फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है कि आपको हर कुछ मिनट में नया सरप्राइज मिलता है. हम बात कर रहे हैं हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई तमिल भाषा की फिल्म ‘Blast’ की, जो आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए.
फिल्म की कहानी
‘ब्लास्ट’ की कहानी कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है जो बाहर से बिल्कुल सामान्य दिखाई देता है, लेकिन अंदर ही अंदर हर सदस्य एक बड़ा रहस्य छिपाए बैठा है. परिवार में पति और पत्नी के रिश्ते में सिर्फ प्यार या तकरार नहीं, बल्कि एक-दूसरे को मात देने का खेल चलता रहता है. दोनों अंदर ही अंदर किसी मकसद को पूरा करने में लगे हैं.
हर किरदार है रहस्यमई
आगे की कहानी में कई रहस्यमई खुलासे होते हैं. परिवार की बेटी सिर्फ एक दर्शक नहीं, बल्कि पूरी कहानी की सबसे अहम कड़ी बनकर उभरती है. वहीं, चाचा का किरदार इस रहस्य की सबसे बड़ी चाबी साबित होता है. कुल मिलाकर फिल्म का हर एक किरदार एक राज छुपाए बैठा है.
क्लाइमेक्स देख हिल जाएगा दिमाग
फिल्म ‘Blast’ की सबसे बड़ी खासियत इसका क्लाइमेक्स सीन है. आखिरी के 20 से 30 मिनट आप अपनी पलकें नहीं झपका पाएंगे. कहानी में एक के बाद एक आने वाले ट्विस्ट पूरी कहानी का नजरिया बदल देते हैं. यकीन मानिए इस फिल्म को देखने के बाद आप दृश्यम भी भूल जाएंगे. फिल्म की पूरी कहानी आप Netflix पर देख सकते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.