Friday, 10 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

पसंद आई Pritam And Pedro! तो Jio Hotstar पर देखें सस्पेंस और थ्रिलर से भरी ये सीरीज, हर एक कहानी में मिलेगी जबरदस्त मिस्ट्री

---विज्ञापन---

जियोहॉटस्टार पर मौजूद वेब सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' इन दिनों चर्चा में बनी हुई है. इस सीरीज में अरशद वारसी और विक्रांत मैसी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. इसकी कहानी सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है. अगर आपको यह छह एपिसोड वाली सीरीज पसंद आई है, तो जियोहॉटस्टार पर ऐसी ही कई और शानदार वेब सीरीज मौजूद हैं, जिन्हें आप देख सकते हैं. आइए जानते हैं उनके बारे में.

'असुर'

इस लिस्ट में पहला नाम 'असुर' का है, जिसका पहला सीजन साल 2020 में रिलीज हुआ था. इसमें अरशद वारसी, बरुण सोबती और रिद्धि डोगरा अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. यह कहानी एक ऐसे शख्स की है, जो कलयुग को चरम पर ले जाना चाहता है और इसके लिए लगातार कई हत्याएं करता है. इस वेब सीरीज को IMDb पर 8.5 की शानदार रेटिंग मिली है.

---Advertisement---

'क्रिमिनल जस्टिस'

'क्रिमिनल जस्टिस' के अब तक चार सीजन रिलीज हो चुके हैं. हर सीजन एक नए केस और नई कहानी पर आधारित है. इस सीरीज में पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं, जिन्होंने एक वकील का किरदार निभाया है. इसके चारों सीजन जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध हैं और हर कहानी सस्पेंस से भरपूर और बेहद दिलचस्प है.

'स्पेशल ऑप्स'

'स्पेशल ऑप्स' एक बेहतरीन स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसे नीरज पांडे ने बनाया है. इसकी कहानी रॉ एजेंट हिम्मत सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार के.के. मेनन ने निभाया है. वह 19 साल से एक मास्टरमाइंड आतंकवादी का पीछा कर रहे हैं और दुनिया भर में अपने सीक्रेट एजेंट्स के साथ मिशन को अंजाम देते हैं. इसके दो सीजन रिलीज हो चुके हैं और दोनों जियोहॉटस्टार पर देखे जा सकते हैं.

---Advertisement---

'ग्रहण'

साल 2021 में रिलीज हुई वेब सीरीज 'ग्रहण' भी सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है. यह कहानी एक ऐसे शख्स की है, जिसे बोकारो में हुए दंगों का दोषी माना जाता है, लेकिन असल में वह किसी की जान बचाने की कोशिश कर रहा होता है. सीरीज की कहानी बेहद दमदार है और हर एपिसोड सस्पेंस से भरा हुआ है. इसे IMDb पर 8.3 की रेटिंग मिली है.  

'सर्च: द नैना मर्डर केस'

आखिर में बात करते हैं 'सर्च: द नैना मर्डर केस' की, जो साल 2025 में रिलीज हुई थी. इस सीरीज में कोंकणा सेन शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आई हैं और इसका निर्देशन रोहन सिप्पी ने किया है.  इसकी कहानी एक हाई-प्रोफाइल मर्डर केस की जांच के इर्द-गिर्द घूमती है. इस सीरीज को IMDb पर 6.2 की रेटिंग मिली है.

---Advertisement---
First published on: Jul 10, 2026 02:35 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola