Monday, 29 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

गौरव खन्ना से तलाक के बाद नई लव स्टोरी शुरू करेंगी आकांक्षा? ‘लॉकअप 2’ में किया बड़ा खुलासा

---विज्ञापन---

Akanksha Chamola On Finding Love After Divorce: टीवी एक्टर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में एकता कपूर के रियलिटी शो 'लॉकअप सीजन 2' में आकांक्षा ने खुलासा किया कि वह और गौरव अब अलग हो चुके हैं और दोनों का तलाक होने वाला है. उन्होंने यह भी बताया कि पिछले करीब एक साल से दोनों अलग-अलग रह रहे हैं. इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर फैंस काफी हैरान हैं और लगातार इस रिश्ते को लेकर चर्चा कर रहे हैं.

दोबारा प्यार पर क्या बोलीं आकांक्षा?

अब शो के नए एपिसोड में आकांक्षा ने अपनी आगे की जिंदगी और दोबारा प्यार को लेकर भी खुलकर बात की है. दरअसल, शो में कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने उनसे पूछा कि क्या तलाक के बाद वह फिर से प्यार की तलाश करेंगी? इस सवाल पर आकांक्षा ने बिना जल्दबाजी किए अपनी बात रखी.

---Advertisement---

'जिंदगी का बड़ा हिस्सा शादीशुदा रिश्ते में बीता'

उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता... फिलहाल तो बिल्कुल नहीं. अभी मैं सिर्फ अपना फ्री टाइम एंजॉय करना चाहती हूं.' आकांक्षा ने आगे बताया कि उनकी शादी बहुत कम उम्र में हो गई थी. उन्होंने कहा, 'मैं सिर्फ 24 साल की थी जब मेरी शादी हुई. इसके बाद जिंदगी का बड़ा हिस्सा शादीशुदा रिश्ते में बीता.'

'10 साल एक अच्छे रिश्ते में रही'

उन्होंने आगे कहा, 'अब करीब 10 साल एक अच्छे रिश्ते में रहने के बाद मुझे पहली बार खुद के लिए समय मिलेगा. मैं अपनी जिंदगी को एक्सप्लोर करना चाहती हूं, इसलिए अभी किसी नए रिश्ते के बारे में नहीं सोच रही.' आकांक्षा की यह बात सुनकर साफ है कि वह फिलहाल अपनी जिंदगी को नए तरीके से जीना चाहती हैं और किसी नए रिश्ते में जल्दबाजी नहीं करना चाहतीं.

---Advertisement---

कब हुई थी आकांक्षा-गौरव की शादी?

बता दें कि गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने साल 2016 में लव मैरिज की थी. दोनों को टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में गिना जाता था और सोशल मीडिया पर भी उनकी शानदार बॉन्डिंग देखने को मिलती थी. हालांकि, अब उनके अलग होने की खबर ने फैंस को बड़ा झटका दिया है.

गौरव खन्ना ने जताई थी ये इच्छा

दोनों की शादी के दौरान बच्चे को लेकर भी कई बार चर्चा हुई. गौरव खन्ना ने अलग-अलग इंटरव्यू और रियलिटी शो में पिता बनने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन आकांक्षा मां बनने के लिए तैयार नहीं थीं. इसके बावजूद गौरव हमेशा कहते रहे कि वह अपनी पत्नी के फैसले का सम्मान करते हैं और उनसे बेहद प्यार करते हैं.

---Advertisement---

'जिंदगी के नए अनुभवों को है जीना'

अब आकांक्षा के इस नए बयान के बाद साफ हो गया है कि फिलहाल उनकी प्राथमिकता किसी नए रिश्ते की तलाश नहीं, बल्कि खुद को समय देना और जिंदगी के नए अनुभवों को जीना है.

First published on: Jun 29, 2026 09:30 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola